सोनीपत में एनकाउंटर में 2 सगे भाई घायल:मर्डर के 10 घंटे बाद ही पकड़े; दोस्त से बहन की लव-मैरिज कराई थी

Spread the love

सोनीपत क्राइम ब्रांच की टीम ने एक युवक की हत्या के 10 घंटे बाद ही आरोपी सगे भाइयों को मुठभेड़ में पकड़ लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। गंभीर हालत में दोनों आरोपियों को खानपुर PGI में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बाइक पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने आए थे। क्राइम ब्रांच को टीम को देखते ही उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। क्रॉस फायर में मोहित और प्रिंस में पैर में गोली लगी। दरअसल, भटगांव गांव के प्रवीण ने आरोपियों की बहन के साथ लव-मैरिज की थी। इसी बात को लेकर दोनों परिवार के बीच रंजिश चली आ रही थी। शनिवार को आरोपी सगे भाइयों ने प्रवीण के परिवार के बिट्टू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एनकाउंटर से जुड़े PHOTOS… पहले जानिए, युवक की हत्या की पूरी कहानी… बहन से लव-मैरिज करने पर रंजिश पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव भटगांव निवासी प्रवीण ने मोहित और प्रिंस की बहन के साथ लव-मैरिज कर ली थी। इसमें प्रवीण के दोस्त बिट्टू ने भी उसका साथ दिया था। तब से ही दोनों परिवार क बीच रंजिश चली आ रही है। एक दिन पहले दोस्त की हत्या इसी के चलते मोहित और प्रिंस ने शनिवार शाम बिट्टू पर फायरिंग कर दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उस समय बिट्टू के साथ प्रवीण का भाई सागर भी मौजूद था। एक गोली सागर को भी लगी। सागर का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। हत्या के बाद फरार हो गए थे आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई। क्राइम ब्रांच-1 को देर रात सूचना मिली कि दोनों आरोपी नेशनल हाईवे- 352 A पर गांव जाजी आए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी। डीसीपी बोले- पुलिस पर फायरिंग की डीसीपी नरेंद्र सिंह कादियान ने बताया कि भटगांव निवासी बिट्टू और सागर पर गांव के ही प्रिंस और मोहित ने फायरिंग की थी। बिट्टू के हाथ और सिर में तीन गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। रविवार सुबह इंस्पेक्टर राजीव की टीम ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…