मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेट्रोल-डीजल भारत में महंगा हुआ, पाकिस्तान में सस्ता; ट्रम्प ने मोदी को अमेरिका बुलाया; बिजली संकट पर आज योगी की बड़ी बैठक

Spread the love

नमस्कार, भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। वहीं, पाकिस्तान में सस्ते हुए हैं। उधर, राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे हीटवेव से हो रही मौतों के बारे में बताएंगे … ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ट्रम्प ने PM मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया, विदेश मंत्री रूबियो दिल्ली में PM से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेवा तीर्थ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से PM मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, व्यापार, इंडो-पैसिफिक और ईरान संकट जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी मौजूद रहे। भारत-अमेरिका में 1 साल से तनाव जारी: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूबियो का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब भारत-अमेरिका संबंधों में कुछ मुद्दों को लेकर तनाव देखा गया। माना जा रहा है कि इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के रिश्तों को फिर से मजबूत करना भी है। दोनों देशों में तनाव की वजह: पिछले साल अमेरिका ने भारत पर टैरिफ लगाए थे। ट्रम्प ने भारत-पाक संघर्ष रोकने का श्रेय लिया, लेकिन भारत ने इसे खारिज कर दिया। वहीं, ट्रम्प ने हाल ही में पाकिस्तान के नेताओं की तारीफ कर चुके हैं, जिससे भारत में यह संदेश गया कि अमेरिका फिर पाकिस्तान को अहमियत दे रहा है। पूरी खबर पढ़ें… 2. एक्ट्रेस ट्विशा का पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर, पासपोर्ट जब्त करने के आदेश एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, ट्विशा के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन पर कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। आज ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम होगा। इसके लिए AIIMS दिल्ली के चार डॉक्टरों की मेडिकल टीम भोपाल पहुंच गई है। उधर, सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस ट्विशा की मौत मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस (CJI) की बेंच कल इस केस की सुनवाई करेगी। ट्विशा का मेकअप कराते आखिरी VIDEO आया: ट्विशा शर्मा के आखिरी मेकअप का CCTV सामने आया है। यह फुटेज 12 मई का है, जिस रात संदिग्ध परिस्थितियों में ट्विशा की मौत हुई थी। इसमें वह ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही है। वीडियो में वह सामान्य और रिलैक्स दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिया है। ब्यूटी पार्लर ट्विशा के ससुराल से करीब 100 मीटर दूर बताया गया है। पूरा मामला पढ़िए: भोपाल में 12 मई को ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर मौत की बात कही थी, जबकि मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। ट्विशा की वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है। इसमें उसने लिखा “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।” पूरी खबर पढ़ें… 3. पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे और महंगा, 9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को फिर बढ़ोतरी की गई। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹92.49 पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा दिल्ली-NCR में CNG की कीमतें ₹1 किलो बढ़ गई हैं। इस बदलाव के बाद दिल्ली में CNG अब ₹81.09 प्रति किलो मिलेगी। 9 दिन में तीसरी बार कीमतें बढ़ीं: 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, 15 मई को भी कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ: पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 6 पाकिस्तानी रुपए और हाई स्पीड डीजल (HSD) के दाम में 6.80 पाकिस्तानी रुपए की कटौती की है। इससे वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 403.78 पाकिस्तानी रुपए और डीजल की कीमत 402.78 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर पर आ गई हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. यूपी में विधानसभा के बाद ही होंगे पंचायत चुनाव, 26 मई से पहले ग्राम पंचायतों में बनेंगे ‘प्रशासक’ यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं। अब पंचायत चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे। प्रदेश की 57 हजार 695 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल 2 दिन बाद (26 मई) खत्म हो रहा है। सीएम योगी को विभाग ने भेजा प्रस्ताव: पंचायतीराज विभाग ने प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद गांवों में प्रशासक नियुक्त करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा है। वहीं, पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि अभी आदेश जारी नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के पास प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं, कुछ दिन पहले ही पंचायतीराज विभाग ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद कामकाज संभालने के लिए प्रशासक की नियुक्ति या प्रशासनिक समिति बनाने का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा था। पूरी खबर पढ़ें… 5. यूपी में बिजली संकट- योगी की आज बड़ी बैठक, अखिलेश पर भड़के मंत्री एके शर्मा यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहरा गया है। सड़कों पर लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है। इसको देखते हुए सीएम योगी आज रविवार सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति और कटौती पर बड़ी बैठक करेंगे। 2 एक्सईएन सस्पेंड किए गए: यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में भी बड़ी कार्रवाई हुई है। गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता (पारेषण) राहुल और मेरठ के अधिशासी अभियंता (पारेषण) योगेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। राहुल को मेरठ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। ऊर्जा मंत्री ने अखिलेश को दिया जवाब: मंत्री एके शर्मा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर पलटवार किया। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा- अखिलेश जी, जब भी आईना उठाइए तो पहले खुद देखिए, फिर दिखाइए। एके शर्मा ने ‘X’ पर 19 पॉइंट में जवाब दिया। इसमें उन्होंने सपा सरकार के शासन में प्रदेश की बिजली सप्लाई और कटौती का भी जिक्र किया है। दरअसल, अखिलेश ने शुक्रवार को एक पोस्ट किया था। इसमें लिखा था- इस ‘महा विद्युत आपदा’ के लिए भाजपा सरकार, बिजली मंत्री, भ्रष्ट ठेकेदार जिम्मेदार हैं। भाजपा की गलत नीतियों की वजह से यूपी में जो असहनीय बिजली संकट चल रहा, उसके लिए बिजली विभाग के कनिष्ठ कर्मचारियों या लाइनमैन पर जनता अपना गुस्सा न निकालें। पूरी खबर पढ़ें… 6. तेलंगाना में हीटवेव से 16 मौतें, MP-राजस्थान समेत 11 राज्यों में पारा 40° से 47° देश का अधिकांश हिस्सा तेज गर्मी और लू की चपेट में है। तेलंगाना में अब तक गर्मी और हीटवेव की वजह से 16 मौतें हो चुकी हैं। MP-UP, राजस्थान समेत उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के 11 राज्यों में तापमान 40°C से 47°C के बीच रहा। इनमें हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा तापमान यूपी के बांदा में 47°C और एमपी के नौगांव में 46.8°C रहा। अगले 2 दिन तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7. कॉकरोच जनता पार्टी का दावा- वेबसाइट बंद, इंस्टाग्राम हैक, फाउंडर बोले- सरकार तानाशाह, आंदोलन नहीं रोक सकती कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सरकार पर इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने और वेबसाइट बंद करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि CJP का इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही वेबसाइट भी बंद कर दी गई है। उस पर 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर साइन किए थे। अभिजीत ने लिखा- सरकार कॉकरोच से इतनी डरी हुई क्यों है? लेकिन यह तानाशाही रवैया भारत के युवाओं की आंखें खोल रहा है। आप अकाउंट को हैक करके उन पर रोक लगा सकते हैं, लेकिन आप इस आंदोलन को हैक नहीं कर सकते। सोनम वांगचुक ने कहा- मैं भी कॉकरोच: पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने ‘कॉकरोच मूवमेंट’ का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- मैं न बेरोजगार हूं, न आलसी, इसलिए पार्टी का सदस्य नहीं बन सकता। लेकिन मैं खुद को ऑनरेरी कॉकरोच मानता हूं।’ पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके… जयमाला के वक्त बदला दूल्हा बिहार के मुजफ्फरपुर में जयमाला से पहले दूल्हा बदलने का आरोप लगा। लड़की पक्ष ने कहा कि फोटो वाला लड़का कम उम्र का था, लेकिन मंडप में 40 साल का शख्स बैठा था। हंगामे के बाद दूल्हे और उसके भाई को बंधक बना लिया गया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास
🌦️ मौसम का मिजाज वृश्चिक राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। धनु राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…