हरियाणा के रेवाड़ी शहर में सीएम फ्लाइंग ने विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम के साथ कोसली क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में रेड की। दोनों बिना एनओसी के चलती मिली। जांच के दौरान फैक्ट्रियों के कैमिकल वाला पानी खुले में बहता मिला। जांच के दौरान मिली खामियों पर सख्ती दिखाते हुए नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा। देर रात सीएम फ्लाइंग की रेड की सूचना से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कहा कि निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सूचना के बाद की कार्रवाई सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि कोसली में चलाए जा रहे नियमों का उल्घन्न कर कपड़ों की धुलाई और रंगाई का काम किया जाता है। सूचना के टीम ने दोनों जगह रेड की। जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को शामिल किया। जांच के दौरान कई प्रकार की खामियां मिली। फैक्ट्री संचालक एनओसी भी पेश नहीं कर पाए। जिस पर टीम ने सख्ती दिखाते हुए नोटिस जारी कर एक सप्ताह में सभी दस्तावेजों के साथ जवाब मांगा। नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं सीएम फ्लाइंग की टीम जब डाई और ड्राइक्लीन हाउस पहुंची, तो कैमिकल का पानी खुले में बहता मिला। एनओसी भी पेश नहीं कर पाए। बिजली के लोड सहित अन्य दस्तावेजों में भी खामियां पाई गई। जिसके बाद संचालकों को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर सभी दस्तावेज के साथ पेश होने को कहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्घंन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पकड़े जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम फ्लाइंग इंचार्ज दीनदयाल ने कहा कि जहां भी अनियमितताएं की शिकायत मिलेगी। वहां भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने
रेवाड़ी में दो फैक्ट्रियों पर सीएम फ्लाइंग की रेड:खुले में बहता मिला केमिकल युक्त पानी, NOC भी नहीं; संचालकों को नोटिस
