फतेहाबाद में बेसहारा गौवंश को सडक़ों से हटाने का अभियान शुरू, एक ही स्थान से मिले 40 गौवंश, 20 गौशाला पहुंचाए

Spread the love

इससे पहले विगत दिवस ही श्री श्याम गौ सेवा समिति प्रमुख गौरव बंसल, जिन्दगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह, अखंड भारत सेवादल प्रधान मुकेश नारंग, गौसेवक शम्मी अरोड़ा, तरुण चौपड़ा, सौरभ तनेजा, पुनीत ग्रोवर सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने डीएमसी संजय बिश्नोई से मुलाकात कर समाधान की मांग रखी थी। डीएमसी ने तुरंत निर्देश जारी करते हुए नगर परिषद व संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से अभियान शुरू करने के आदेश दिए थे। अभियान में नगर परिषद के सीएसआई सतपाल सैनी की टीम और संस्थाओं के करीब दो दर्जन पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के नियमित प्रयास से न केवल हादसों में कमी आएगी, बल्कि बेसहारा गौवंश को सुरक्षित व स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा। अभियान के बारे में जिंदगी संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने कहा कि वीरवार का अभियान अच्छा रहा, लेकिन आज के अभियान में संसाधनों और थोड़ी योजना का अभाव रहा। इसके लिए जल्दी ही आला अधिकारियों से मिलकर मंथन करेंगे। साथ ही सभी संगठनों, संस्थाओं और आमजन से भी भागीदार बनने की अपील की जाएगी, क्योंकि समस्या किसी एक संस्था या व्यक्ति की नहीं पूरे शहर की है। उम्मीद करते हैं परिणाम सार्थक रहेंगे।

—-