यूपी के 4 जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट:पाकिस्तान के रास्ते उत्तर भारत में आ रही गर्म हवाएं, बांदा रहा सबसे गर्म शहर

Spread the love

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.4°C दर्ज किया गया। वहीं प्रयागराज में 46.2°C, झांसी और उरई में 45.4°C, आगरा में 45.3°C और हमीरपुर में 45.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के 4 जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज में रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट के साथ लू भी चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान 25°C से 30°C के बीच बना रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आने वाली सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। यही वजह है कि मई में ही जून जैसी भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मणिपुर की ओर से उत्तरी यूपी से होते हुए एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में पुरवाई (पूर्व दिशा से चलने वाली हवा) चल रही है। इसने गर्मी बढ़ा दी है। तेज धूप और लू से वास्तविक तापमान से 2°C-3°C ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। फिलहाल 7 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में पानी बचाने के 11 तरीके जान लीजिए गर्मियों में पीने, नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम पानी स्टोर करने के आसान टिप्स समझेंगे। साथ ही जानेंगे- गर्मियों में पानी की किल्लत क्यों होती है और गर्मियों में घर में कितने पानी का स्टोरेज होना चाहिए? पूरी खबर पढ़ें… यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-