सोनीपत: तिरंगा भारत की एकता और शक्ति का जीवंत प्रतीक: अरविंद शर्मा

Spread the love

मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गुरुवार को कहा कि तिरंगा केवल झंडा नहीं, बल्की भारत की एकता, विविधता

और मजबूती का जीवंत प्रतीक है। हर भारतीय द्वारा अपने घर पर तिरंगा फहराना न केवल राष्ट्र

के प्रति सम्मान दर्शाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को

भी प्रकट करता है।

डॉ. शर्मा ने सेक्टर-7 स्थित अपने आवास पर भाजपा पदाधिकारियों

के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा फहराया।

उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों

में इस अभियान ने आमजन में ऊर्जा, रचनात्मकता और राष्ट्रीय ध्वज से व्यक्तिगत जुड़ाव

को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह पहल अब जन आंदोलन का

रूप ले चुकी है। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्राओं में भागीदारी से लेकर घर व प्रतिष्ठानों

पर झंडा लगाने तक, हर वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक जुड़ रहे हैं।

तिरंगा लगाने से परिवार

के बच्चों में भी राष्ट्रभक्ति और सकारात्मक भावना का संचार होता है। डॉ. शर्मा ने

सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, ताकि देशभक्ति

की यह लहर समाज के हर कोने तक पहुंचे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल,

सुमित कक्कड़, कुलदीप कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।