हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली की सड़कों पर EV कार दौड़ाई। दरअसल, सीएम सैनी की दिल्ली में हरियाणा भवन में हुई उद्यमियों के साथ बैठक के बाद ईवी कार का निरीक्षण किया। कार के निरीक्षण के बाद सीएम सैनी ने कहा, हरियाणा ईवी और ऑटोमोबाइल विनिर्माण का वैश्विक हब बनेगा। वैश्विक ईवी निर्माता कंपनी विनफास्ट ने संबंधित प्रेजेंटेशन भी दिया गया। सीएम ने कहा, राज्य में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर कनेक्टिविटी और उद्योग अनुकूल नीतियां निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं दोपहर बाद सीएम नायब की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नई दिल्ली में एनसीआर के इंडस्ट्री व ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद सीएम सैनी ने कहा, मिडिल ईस्ट के संकट का इंडस्ट्री पर भी हुआ है, सरकार आपके साथ है। बैठक में पहुंचे प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को दिए अपने सुझाव, मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों के आधार पर घोषणाएं की। सीएम ने कहा, प्रदेश में फ्रेट सब्सिडी बढ़ाई जाएगी, इसके अलावा टेस्टिंग इक्विपमेंट पर भी सरकार सब्सिडी देगी। इलेक्ट्रिक स्कूल बसों पर विचार कर रही सरकार सीएम ने कहा, सरकार इलेक्ट्रिक स्कूल बसों के सुझाव पर भी विचार कर रही है। IMT एरिया में ईवी बस और प्रदूषण नियंत्रण उपकरण अर्जुन के लिए भी सब्सिडी दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। दिल्ली दौरे पर सीएम सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली दौरे पर हैं। वह दिल्ली के लिए कल शाम ट्रेन से रवाना हुए थे। दिल्ली में सीएम कई मीटिगों में शामिल होंगे। सीएम सैनी के ट्रेन से दिल्ली जाने की गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहले ही अपने सरकारी फ्लीट में गाड़ियों की संख्या कम करने का निर्णय लिया था, ताकि अनावश्यक ईंधन खर्च को रोका जा सके। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इसे “लीड बाय एग्जाम्पल” की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जहां सरकार केवल अपील नहीं कर रही, बल्कि खुद उसका पालन भी कर रही है।
PM की अपील का हिस्सा ट्रेन का सफर सूत्रों के अनुसार, मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा बचत को जनआंदोलन बनाने की अपील की थी। इसके बाद हरियाणा सरकार ने भी फिजूलखर्ची रोकने और ईंधन की खपत कम करने को लेकर कई प्रशासनिक कदम उठाने शुरू किए। मुख्यमंत्री का ट्रेन से सफर उसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ स्थित सुखना लेक पर साइकिल चलाकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली और ऊर्जा संरक्षण का संदेश दे चुके हैं। क्या बोले सीएम सैनी… सीएम नायब सैनी ने कहा है कि यदि आम नागरिक अपनी दैनिक जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करें, तो देश ऊर्जा बचत के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन ला सकता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और अनावश्यक ईंधन खपत से बचने की अपील की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “ऊर्जा बचाओ” संदेश केवल सरकारी विभागों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जनभागीदारी का अभियान बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी दिनचर्या में थोड़ी जिम्मेदारी दिखाए, तो देश की ऊर्जा जरूरतों पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हरियाणा सरकार के सूत्रों का कहना है कि आने वाले समय में सरकारी विभागों में भी ऊर्जा संरक्षण को लेकर नई गाइड लाइंस जारी की जा सकती हैं। इनमें सरकारी वाहनों के सीमित उपयोग, डिजिटल बैठकों को बढ़ावा देने और ईंधन बचत आधारित कार्यप्रणाली पर जोर दिए जाने की संभावना है।
हरियाणा CM नायब सैनी का दिल्ली दौरा:उद्यमियों के साथ मीटिंग; बोले-मिडिल ईस्ट का उद्योगों पर असर, फ्रेट, टेस्टिंग इक्विपमेंट पर सरकार सब्सिडी देगी
