करप्शन का चश्मा हटाइए रामगढ़ताल स्पेन दिखेगा:रविकिशन ने कहा- यहां रोइंग चलत बा बाबू, सीएम ने कहा- ये यहां आ नहीं रहे थे

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामगढ़ताल में आयोजित जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होने पहुंचे। सीएम ने रोइंग के दो फाइनल इवेंट देखे। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं इस दौरान रविकिशन ने विपक्ष के नेताओं को टारगेट करते हुए कहा- ”यहां रोइंग चलत बा बाबू”। यह कहते हुए उनकी एक्टिंग पर खूब तालियां बजीं। मुख्यमंत्री के पास बैठे-बैठे भी उन्होंने यह एक्टिंग की। पहले रामगढ़ताल में करप्शन था, लूट थी, डकैत थे। मैं बार-बार इसे स्पेन कहता हूं तो गलत नहीं कहता। अपनी आंख से करप्शन का चश्मा हटाइए तब यह स्पेन दिखेगा। सीएम ने रविकिशन की चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा- आज रविकिशन नहीं आ रहे थे, लेकिन दुबे जी (कुशीनगर के सांसद विजय दुबे) ने कहा कि उनकी जगह मैं आउंगा। यह यह प्रतियोगिता कुशीनगर में कराना चाहते थे। तब रविकिशन भी आ गए। इसके पहले अक्टूबर 2024 में आयोजित सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में भी खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री का पाथेय प्राप्त हुआ था। रामगढ़ताल को वाटर स्पोर्ट्स का राष्ट्रीय प्लेटफार्म बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। विशाल ताल को निखारने के साथ ही उन्होंने इसके समीप 49 करोड़ रुपये की लागत वाले विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की भी सौगात दी है। इसी का नतीजा है कि यहां एक के बाद एक रोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। यही नहीं, यहां एशियाड 2026 की तैयारी में जुटी रोइंग की राष्ट्रीय महिला टीम का प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित हो चुका है।