हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी गुरुवार को कुरुक्षेत्र के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा के रामकुंडी में जन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। क्षेत्र की जनता ने अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखीं। इसी दौरान एक महिला फूट-फूट कर रोने लगी। बताया कि पड़ोसी किसान ने उसके खेत का रास्ता कब्जा लिया है। वह अब तक 19 शिकायतें विभिन्न अधिकारियों को दे चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर खेत को रास्ता नहीं मिला तो वह अपने बेटे के साथ पुलिस स्टेशन में जाकर जहर पीने को मजबूर हो जाएगी। यह सुनते ही सीएम नायब सैनी ने पहले तो महिला को चुप और फिर बिजली निगम के एक्सईएन को फटकार लगाई। साथ ही मामले की जांच एसडीएम को सौंपते हुए अविलंब एफआईआर करने के भी निर्देश दिए। सीएम सैनी के सामने महिला ने ऐसे सुनाई अपनी व्यथा…. SDM को दिए जांच के आदेश इस मामले को लेकर सीएम नायब सैनी ने बिजली निगम के एक्सईएन को फटकार लगाई और उनसे जबाव तलब किया। हालांकि, एक्सईएन ने कहा कि वे करीब एक महीना पहले यहां जॉइन किए हैं। इस पर सीएम ने SDM लाडवा को मामले की जांच के लिए नियुक्त किया। साथ ही जांच के बाद दोषी पाए जाने पर तुरंत FIR दर्ज करने के आदेश दिए। सुनवाई नहीं होने पर फूट-फूट कर रोई बुजुर्ग उधर, लाडवा की रहने वाली बुजुर्ग बिमला रानी ने आरोप लगाया कि उसका शिकायत नंबर 257 था, लेकिन कार्यक्रम में उसकी बात नहीं सुनी गई। करीब 6 साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके बेटे और बहुओं ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। उसके बेटे उसके शराब पीने के बाद मारपीट करते थे। बहुओ ने उसे घर से निकाल दिया। इस दौरान बिमला रानी फूट-फूट कर रोती रही। उन्होंने बताया कि उसने कई शिकायतें दी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
CM के सामने फूट-फूट कर रोने लगी महिला:बोलीं-बेटे संग थाने के सामने जहर खाऊंगी; सैनी ने कुरुक्षेत्र एक्सईएन को लगाई फटकार, FIR के आदेश
