फतेहाबाद में घर में घुसकर दंपती पर हमला, VIDEO:15-20 लोग आए, गली में खड़े होकर किया पथराव, जमकर तोड़फोड की

Spread the love

फतेहाबाद शहर के शिव चौक स्थित गोल कोठी क्षेत्र में घर में घुसकर महिला और उसके पति से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 10-15 लोग एक साथ पहुंचे और घर में पथराव किया। मारपीट करने वालों में महिलाएं भी शामिल रही। हमलावरों ने घर में मौजूद महिला से पहले गेट खुलवाया। इसके बाद गेट खुलते ही पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर उसके पति को भी पीटा। इसके बाद गली से ईंटें उठाकर घर के अंदर फेंकी गई। घर में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। हमलावरों ने घर के सामान को नुकसान पहुंचाया और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। घर के अंदर और बाहर पथराव होने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान परिवार के लोग भय के माहौल में रहे। पड़ोसी तक घरों में घुस गए। इसके बाद मामले की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। बाद में एसपी निकिता खट्‌टर के संज्ञान में मामला लाया गया। तब उन्होंने बस स्टैंड चौकी पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहले जानिए… वीडियो में क्या दिखा जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को शिव चौक गोली कोठी स्थित अतुल व पूजा के घर के बाहर चार महिलाएं और उनके साथ 8-10 युवक आते हैं। वे किसी पड़ोसी से पहले पूजा का घर पूछते हैं। इसके बाद एक महिला गेट खोलने के लिए कहती है। जैसे ही पूजा गेट खोलती है, तो ये लोग घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगते हैं। इतने में ही पूजा का पति अतुल आता है तो आरोपी उसके साथ भी मारपीट करने लग जाते हैं। बाद में अतुल किसी तरह से उनसे छुड़वाकर अंदर चलाता है। इसके बाद कुछ युवक गली से ईंट उठाकर ताबड़तोड़ घर में फेंकते हैं। काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहता है। आरोपी युवक और महिला धमकी देते हुए भी नजर आते हैं। देखिए ये दो फोटो… अब जानिए क्या है मामला मामले की जांच की जा रही- एसएचओ फतेहाबाद के सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी मामले में संलिप्त होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है।