मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी दी; राहुल बोले- पीएम-गृह मंत्री गद्दार; अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने का प्रस्ताव पास

Spread the love

नमस्कार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। उधर, अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने का प्रस्ताव पास हो गया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे कॉकरोच जनता पार्टी के बढ़ते फॉलोअर्स के बारे में बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. PM मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, वीडियो को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन व्यूज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। PM मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- ‘प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू।’ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा बार देखा गया। वहीं एक्स पर भी इसे 74 लाख से ज्यादा व्यू मिले। PM मोदी ने मेलोडी टॉफी ही क्यों दी: सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के नामों को जोड़कर मेलोडी (Modi + Meloni=Melodi) शब्द काफी वायरल हो गया था। असल में मेलोनी और मोदी के नामों को जोड़कर लोगों ने मजाकिया और दोस्ताना अंदाज में मेलोडी कहना शुरू कर दिया था। राहुल ने PM मोदी को घेरा: कांग्रेस नेता ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आ रहा है। देश में पेट्रोल की कमी, गैस की कमी, बिजनेस और फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं। लेकिन PM मोदी इटली जाकर मेलोनी को मेलोडी टॉफी खिला रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास, ट्रम्प के 4 सांसदों ने उनके खिलाफ वोटिंग की अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास हो गया है। ऐसे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब अकेले ईरान के खिलाफ लंबे समय तक सैन्य कार्रवाई जारी नहीं रख पाएंगे। सीनेट में वोटिंग में ट्रम्प के 4 सांसदों ने ही उनके खिलाफ वोटिंग की। प्रस्ताव 50-47 वोटों से पास हुआ। अगर यह कानून बनता है, तो सरकार को युद्ध जारी रखने के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। ट्रम्प ने ईरान पर बड़ा हमला टाला: ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला करने वाला था, लेकिन फिलहाल उसे रोक दिया गया है। क्योंकि कतर, सऊदी अरब और UAE ने हमला टालने की अपील की थी। उधर, ईरान ने साफ कहा कि यूरेनियम संवर्धन उसका अधिकार है और वह किसी दबाव में आकर समझौता नहीं करेगा। पूरी खबर पढ़ें… 3. राहुल के गद्दार वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन ने कहा- राहुल देश की राजनीति दूषित कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है, जो उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। राहुल भारतीय राजनीति के राहु हैं, जो देश की राजनीति को दूषित करते हैं।’ राहुल ने विवादित बयान दिया: कांग्रेस नेता ने रायबरेली में कहा, ‘RSS के लोगों सुन लो। मैं कभी माफी नहीं मांगूगा और फिर कहता हूं: नरेंद्र मोदी-अमित शाह गद्दार हैं, क्योंकि उन्होंने संविधान पर हमला किया है।’ राहुल ने आगे कहा कि जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएं तो उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और संगठन गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है। पूरी खबर पढ़ें… 4. CJI के बयान के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी, इंस्टाग्राम पर 5 दिन में 60 लाख फॉलोअर्स CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के 60 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। महाराष्ट्र के अभिजीत दीपके ने यह पार्टी बनाई है। X पर 1.26 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। पार्टी का नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ पार्टी ने महिलाओं को 50% आरक्षण, दलबदल पर 20 साल की पाबंदी जैसे वादों वाला मैनिफेस्टो भी जारी किया है। हालंकि, इंस्टाग्राम पर भाजपा के 87 लाख और कांग्रेस के 1.32 करोड़ फालोअर हैं। अब पूरा मामला पढ़िए: 5 मई को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। CJI ने एक दिन बाद ही कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बना दी गई। पूरी खबर पढ़ें… 5. अखिलेश बोले- 90 दिन में 69 हजार शिक्षक भर्ती पूरी करेंगे, सरकार आई तो जातीय जनगणना कराएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण को लेकर बवाल पर कहा कि सत्ता में आने के 90 दिन के अंदर ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करेंगे। कैंडिडेट्स की मदद कर उन्हें न्याय दिलाएंगे। सरकार में आते ही जातीय जनगणना करके दिखा देंगे। आरक्षित वर्ग की सीटें दूसरों को देने का आरोप: दरअसल, 2019 में यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती की परीक्षा करवाई थी। भर्ती में OBC कैटेगरी में टोटल 18,598 सीटें थीं, लेकिन OBC कैंडिडेट्स को सिर्फ 2,637 सीटें ही दी गईं। आरोप है कि इस भर्ती में आरक्षित वर्ग की सीटें दूसरों को दी गई हैं। हाईकोर्ट ने भी इस पर सवाल उठाए थे। अखिलेश बोले- पीडीए की सीटों पर बड़ा घोटाला हुआ: सपा प्रमुख ने कहा कि OBC को 27% की जगह सिर्फ 3.86% ही रिजर्वेशन दिया गया। इसी तरह से SC कैंडिडेट्स को 21% की जगह 16.6% ही आरक्षण मिला। यानी पीडीए वर्ग के साथ 30% (20 हजार) सीटों का घोटाला हुआ। शर्मनाक बात यह है कि एसटी के 1133 पदों को तो खाली ही छोड़ दिया गया। पूरी खबर पढ़ें… 6. दक्षिण भारत में कम बारिश का अनुमान, अरब सागर में मानसून कमजोर करने वाला सिस्टम बना दक्षिण भारत में इस बार कम बारिश होने का अनुमान है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अरब सागर में बना नया सिस्टम मानसूनी हवाओं को कमजोर कर सकता है। इससे केरल समेत दक्षिण भारत में बारिश कम हो सकती है। अगले 7 दिन 10 राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी: एजेंसी ने यह भी कहा है कि मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और गुजरात समेत देश के 10 राज्यों में अगले एक हफ्ते तक सूखी-गर्म हवाएं चलेंगी। इस दौरान इन राज्यों में अधिकतम तापमान 45°C या उससे ज्यादा रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… दुल्हन लेने बुलडोजर से पहुंचा दूल्हा गाजा में युद्ध के बीच एक दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंचा। पेशे से कंस्ट्रक्शन व्हीकल ड्राइवर दूल्हे ने खास तौर पर बुलडोजर सजवाया था। मलबे और टूटी इमारतों के बीच लोगों ने डांस कर बारात का जश्न मनाया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कुंभ राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…