हरियाणा में पहली बार लू का ऑरेंज अलर्ट:रोहतक का तापमान 46.9 डिग्री पहुंचा, यमुनानगर में सबसे कम, 25 तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं

Spread the love

हरियाणा में इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। राज्य के कई शहरों में आसमान से आग बरस रही है और लू से हालात बदतर हो गए हैं। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य में पहली बार भीषण लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। रोहतक राज्य में सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी इस जानलेवा गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हरियाणा के कम से कम 7 प्रमुख शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया है। इनमें सबसे बेहाल करने वाली स्थिति रोहतक और सिरसा की रही। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाजरी जारी कर चेताया है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घरों से बाहर ना निकलें। आने वाली 25 तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 25 के नौपता शुरू हो जाएगा। इसमें तापमान और बढ़ सकता है। 25 मई तक कोई राहत नहीं, शुष्क रहेगा मौसम मौसम विभाग के विशेष बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की संभावना नहीं है। इसके चलते 19 मई से 25 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तीव्र लू का दौर लगातार जारी रहेगा। विशेषकर दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में पारा 45 से 47 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान है। हीटवेव में अपना, पशुओं का फसल का ऐसे रखें ध्यान… हरियाणा के शहरों का अधिकतम तापमान जानिए दिन और रात को तापमान कैसा रहा… दिन का पारा सामान्य से 4.4 डिग्री ऊपर पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा है। रोहतक में पारा सामान्य से 6.2 डिग्री ऊपर (46.9°C) पहुंच गया। अंबाला में 44.4°C और करनाल में 44.6°C तापमान दर्ज किया गया। अब रातें भी गर्म, भिवानी में तापमान 30 डिग्री पार दिन के साथ-साथ अब रातें भी तपने लगी हैं। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। भिवानी में रात का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में यह सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक यानी 29.8°C रहा। वहीं, यमुनानगर के हथनीकुंड बैराज पर राज्य में सबसे कम 25.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।