मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- आर्थिक तूफान आएगा; ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या पर ₹500 करोड़ इनाम, CM शुभेंदु PA हत्याकांड- यूपी से शूटर गिरफ्तार

Spread the love

नमस्कार, देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कहना है कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है। उधर, ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या करने पर ईरान ने ₹500 करोड़ इनाम देने की बात कही है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. राहुल गांधी बोले- आर्थिक तूफान आने वाला है, बहुत कठिन समय आ रहा है कांग्रेस सांसद राहुल गांधी यूपी दौरे पर हैं। रायबरेली में उन्होंने कहा, ‘अब आर्थिक तूफान आने वाला है। बहुत कठिन समय आ रहा है। PM मोदी ने अडाणी और अंबानी वाला जो आर्थिक ढांचा बनाया है, वह टूटकर गिरेगा। इसका नुकसान आम जनता को होगा। यूपी की जनता को शॉक लगेगा। एक्शन की बजाए PM कह रहे हैं कि विदेश यात्रा पर मत जाइए, जबकि खुद दुनिया के चक्कर काट रहे हैं।’ राहुल बोले- कॉम्प्रोमाइज्ड PM सवालों से भागते दिखे: कांग्रेस नेता ने नॉर्वे में एक महिला जर्नलिस्ट हेली लिंग के सवाल को टालने पर PM मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि, ‘जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज्ड PM को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है। जब छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो डरने की भी कोई बात नहीं है।’ दरअसल, PM मोदी ने सोमवार को नॉर्वे PM के साथ प्रेस मीट में मीडिया के सवाल नहीं लिए थे। पूरी खबर पढ़ें… 2. ट्रम्प-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को ₹500 करोड़ देगा ईरान, संसद में बिल लाने की तैयारी ईरान ट्रम्प और नेतन्याहू की हत्या करने वालों को ₹500 करोड़ देगा। ईरानी संसद इसके लिए बिल लाने की तैयारी में है। राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग ने कहा कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई’ नाम से बिल तैयार किया जा रहा है। इस पर जल्द ही वोटिंग होगी। ट्रम्प बोले- ईरान पर हमला करने वाला था: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे एक घंटे में ईरान पर हमला करने वाले थे, लेकिन खाड़ी देशों के कहने पर फैसला टाल दिया। ट्रम्प के मुताबिक, ईरान अब समझौते की कोशिश कर रहा है। उन्होंने फिर चेतावनी दी कि अगर बातचीत सफल नहीं हुई तो अमेरिका अगले कुछ दिनों में फिर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 3. CM शुभेंदु PA हत्याकांड- वाराणसी से एक और शूटर गिरफ्तार, यूपी से अब तक 3 आरोपी पकड़े गए बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में CBI ने मंगलवार को वाराणसी से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी विनय राय उर्फ पमपम (40) गाजीपुर के देवरिया गांव का रहने वाला है। हथियार तस्करी में तिहाड़ जा चुका विनय राय: CBI ने उसे CJM कोर्ट में पेश किया, जहां से 2 दिन की रिमांड मिली। इसके बाद टीम उसे लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हो गई। विनय पर हत्या, हत्या की कोशिश और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर केस दर्ज हैं। वह हथियार तस्करी केस में तिहाड़ जेल जा चुका है। बलिया के रहने वाले दो आरोपी गिरफ्तार: इस तरह यूपी से अब तक 3 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। सोमवार को भी CBI ने मुजफ्फरनगर से राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 10 मई को बलिया के ही रहने वाले राज सिंह को अयोध्या से पकड़ा गया था। पूरी खबर पढ़ें… 4. चाइनीज मांझे पर कानून बनाएगी योगी सरकार, हाईकोर्ट बोला- कागजी कार्रवाई नहीं चाहिए यूपी में चाइनीज मांझे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया कि इस संबंध में हम नया कानून ला रहे हैं। इसका नाम उत्तर प्रदेश घातक मांझा (निर्माण, बिक्री और उपयोग निषेध) अधिनियम रखा जा सकता है। नए कानून में मुआवजे की तैयारी: मांझे से प्रभावित लोगों को मुआवजा भी दिया जाएगा। अभी नए कानून का प्रस्ताव ड्राफ्टिंग और विचार-विमर्श के चरण में है। इस कानून के जरिए चाइनीज मांझा और कांच लगे धागों पर सख्त रोक लगाने की योजना है। योगी ने कहा था- हत्या का केस दर्ज होगा: जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस मंजीव शुक्ल की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि यह मामला सीधे जीवन के अधिकार से जुड़ा है, इसलिए केवल कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि जमीनी असर जरूरी है। मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। सीएम योगी ने 5 फरवरी को कहा था कि मांझे से मौतों पर हत्या का केस दर्ज होगा। पूरी खबर पढ़ें… 5. पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे बढ़े, 15 राज्यों में पेट्रोल ₹100 लीटर पार देश में पेट्रोल और डीजल 90 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल 98.64 रुपए और डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 15 राज्यों में अभी पेट्रोल 100 रुपए लीटर के ऊपर बिक रहा है। वहीं, 17 राज्यों में डीजल का दाम 90 रुपए लीटर से ज्यादा में मिल रहा है। बिहार में ₹200 का पेट्रोल मिल रहा: बिहार के जमुई में पेट्रोल की कैपिंग की जा रही है। कुछ पंप पर केवल 200 रुपए के ही पेट्रोल दिए जा रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पूरी खबर पढ़ें… 6. रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में भारत आएंगे, BRICS समिट में हिस्सा लेंगे, 10 महीने में दूसरा दौरा रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में भारत आएंगे। वे नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले BRICS समिट में हिस्सा लेंगे। एक साल के अंदर पुतिन का यह दूसरा भारत दौरा होगा। पुतिन दिसंबर 2025 में भारत आए थे, तभी PM मोदी ने उन्हें BRICS में आने का न्योता दिया था। वहीं, मोदी भी इसी साल रूस दौरे पर जाएंगे। भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है: इसके तहत देशभर में कई बैठकें और सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। भारत का जोर विकासशील देशों की आवाज मजबूत करने, आर्थिक सहयोग बढ़ाने, ऊर्जा सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ साझेदारी और डिजिटल विकास पर है। हाल ही में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी भारत आकर ब्रिक्स बैठक में शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें… 7. सुप्रीम कोर्ट बोला- खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें, लोगों की सुरक्षा जरूरी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि रेबीज से संक्रमित या बेहद खतरनाक कुत्तों को इंजेक्शन देकर मारा जा सकता है।कोर्ट ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सबसे जरूरी है। आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश नहीं मानने वाले अधिकारियों पर अवमानना की कार्रवाई होगी। कोर्ट ने यह भी बताया कि राजस्थान के श्री गंगानगर में एक महीने में कुत्तों के काटने की 1084 घटनाएं सामने आए हैं। कोर्ट ने आवारा कुत्तों को हटाने का आदेश दिया था: नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और हाईवे जैसे सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने कहा था कि नसबंदी और टीकाकरण के बाद कुत्तों को सड़कों पर न छोड़ा जाए, बल्कि शेल्टर होम में रखा जाए। इस फैसले के खिलाफ कई NGO और डॉग लवर्स ने कई याचिकाएं दाखिल कीं। पूरी खबर पढ़ें… 8. बांग्लादेश में भारतीय दूतावास के सुरक्षाकर्मी की मौत, ड्यूटी करके लौटा था बांग्लादेश के चिटगांव में भारतीय दूतावास परिसर के अंदर 35 साल के भारतीय सुरक्षाकर्मी नरेंद्र मृत मिले। बांग्लादेश में तैनात नरेंद्र हरियाणा के रहने वाले थे और ड्यूटी के बाद कमरे में लौटे थे। मंगलवार सुबह जवाब नहीं मिलने पर अधिकारियों ने कमरा खोला, जहां उनका शव फर्श पर मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच जारी है। भारतीय दूतावास ने कोई बयान जारी नहीं किया: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय अधिकारी बांग्लादेश प्रशासन और पुलिस के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि मौत के कारणों पूरी जांच हो सके। घटना के बाद एहतियात के तौर पर भारतीय दूतासाव के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… घोड़े पर बैठकर जनगणना करने पहुंचे मास्टर जी झारखंड के गढ़वा में पेट्रोल महंगा और सड़कें खराब होने पर टीचर मुन्ना प्रसाद घोड़े पर बैठकर जनगणना करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो है। लोग उनके इस अनोखे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों के काबिलियत की सराहना होगी। कर्क राशि वालों का अचानक ही कोई ऐसा खर्च सामने आ जाएगा, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…