पानीपत की नहर में कूदा बुजुर्ग दंपती:असंध से स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे, चप्पलें उतार कर लगाई छलांग, तलाश जारी

Spread the love

पानीपत के सिवाह नहर पुल के पास सोमवार की सुबह असंध निवासी एक बुजुर्ग दंपती संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी स्कूटी नहर किनारे खड़ी कर नहर में कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गोताखोरों की मदद से नहर में दोनों की तलाश की जा रही है। स्कूटी पर चप्पलें छोड़ नहर में उतरे जानकारी के अनुसार, असंध निवासी 60 वर्षीय मुरारी लाल गोयल अपनी 56 वर्षीय पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर सिवाह नहर पुल के पास पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दंपती ने पहले अपनी स्कूटी को किनारे पर खड़ा किया, अपनी चप्पलें स्कूटी पर ही उतारकर रखीं और फिर अचानक दोनों ने नहर में छलांग लगा दी। मौके पर पुलिस बल तैनात, सर्च ऑपरेशन जारी नहर किनारे स्कूटी खड़ी देख और दंपती को पानी में डूबता देख राहगीरों ने तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इसराना भारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोताखोरों की टीमों को नहर में उतारा। परिजनों से संपर्क साधने का पुलिस कर रही प्रयास फिलहाल पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों का सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस और गोताखोरों द्वारा तलाश लगातार जारी है। बुजुर्ग दंपती ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है ताकि मामले की असल वजह सामने आ सके।