करनाल में 10 हजार की रिश्वत लेते मैनेजर अरेस्ट:कॉ-आपरेटिव सोसाइटी में तैनात, अपने ही कर्मचारी से काम के बदले मांगे रुपए

Spread the love

करनाल में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक कॉ-आपरेटिव सोसाइटी के मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मैनेजर ने अपने ही कर्मचारी से 10 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया और मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। शिकायत के बाद एसीबी ने तैयार की योजना एसीबी को द पाढा कॉ-आपरेटिव सोसाइटी के मैनेजर कीमती लाल के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया कि कीमती लाल ने अपने ही कर्मचारी से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी टीम ने पूरे मामले की जांच के लिए योजना तैयार की। जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा आरोपी एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही मैनेजर कीमती लाल ने कर्मचारी से 10 हजार रुपए लिए, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसीबी अपने साथ ले गई। पहले भी रिश्वत लेने की आशंका एसीबी अब कीमती लाल से गहनता से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान यह भी सामने आ सकता है कि आरोपी पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं। रिश्वत किस काम के लिए मांगी, स्पष्ट नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रिश्वत किस काम के एवज में मांगी गई थी। इसको लेकर एसीबी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। एसीबी की टीम पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अधिकारी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि इस मामले से जुड़े हर तथ्य को सामने लाया जा सके।