हरियाणा के युवक ने अमेरिका में पकड़ा लूटेरा,VIDEO:फूड स्टोर में करने आया था रॉबरी, गन तानी; थप्पड़-मुक्के मार पुलिस बुलाई

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के युवक ने अमेरिका में लूट करने आए एक बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश गन लेकर स्टोर में घुसा और युवक पर तान दिया और कैश काउंटर की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान युवक हिम्मत दिखाते हुए बदमाश से भिड़ गया। युवक का हौंसला देख बदमाश वहां से भागने लगा। मगर, युवक ने उसे थप्पड़-मुक्के मार जमीन पर गिरा दिया और स्टोर बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अमेरिकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाश को काबू कर लिया। घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया के डाउन टाउन एरिया की है। युवक ने इसका वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें बदमाश को पुलिस काबू करती दिखाई दे रही है। बदमाश को पकड़ने वाले युवक के बारे में जानिए… गाड़ी में आया था बदमाश रविंदर के मुताबिक, बदमाश गाड़ी में आया था। गाड़ी बाहर खड़ी करके सीधा अंदर घुस आया। उसे लगा कोई कस्टर सामान खरीदने के लिए आया है। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि बदमाश उसे बंधक बना लेगा। पुलिस ने बदमाश की कार को भी कब्जे में लिया है।