हरियाणा BJP प्रभारी बोले-लुगाई को चुनाव लड़वाना टेढी खीर:जैन की घरवाली मंत्री बनीं, इससे बड़ा संकट नहीं; सतीश पूनिया ने खोले 3 मेयर के राज

Spread the love

हरियाणा BJP के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने अंबाला, पंचकूला और सोनीपत की मेयर का राज सभी के सामने खोल दिया। मौका था पंचकूला में नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों के सम्मान समारोह का। उन्होंने ऐसे-ऐसे किस्से सुनाए कि मंच पर मौजूद सीएम नायब सैनी मुस्कुराते दिखे। प्रभारी सतीश पूनिया ने इसकी शुरूआत संगठन मंत्री फणिंद्रनाथ से की। उन्होंने उनकी धोती पर कमेंट करते हुए कहा कि आज तो देख कर ऐसा लग रहा है कि पता नहीं धोती में दादा है या फिर दादा में धोती। थोड़ी सी जगह में सारे ठाठ कर रखे हैं। सोनीपत मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के लिए कहा- लुगाई मंत्री बन जाए, आदमी के जीवन में इससे बड़ा संकट नहीं हो सकता। पंचकूला से जीते श्यामलाल बंसल इस बार टिकट मांगने का किस्सा सुनाया। कहा- सीएम, अध्यक्ष और चुनाव समिति ने श्यामलाल जी का कुंवारपना उतार दिया। अंबाला मेयर के किस्से पर समारोह में मौजूद सभी लोगों ने खूब ठहाके लगाए। अब जानिए सोनीपत, पंचकूला व अंबाला मेयर के किस्से…. भिवानी जिलाध्यक्ष को नाम लेकर कुर्सी से खड़ा किया BJP के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया यहीं नहीं रुके, उन्होंने भिवानी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक का नाम लेकर उन्हें खड़ा किया। उनकी ओर इशारा करते हुए बोले- भिवानी वाले जिलाध्यक्ष और दादा को आमने-सामने खड़ा कर दिया जाए तो लोग कहेंगे कि BJP तो सभी को एक साथ लेकर चलती है। मंत्री अरविंद शर्मा की तारीफ की हरियाणा निकाय चुनाव में BJP ने 6 मंत्रियों की ड्यूटियां लगाई थी। मैंने अरविंद शर्मा को सांपला की जिम्मेदारी लगाने के लिए फोन किया, पहले मैंने यह भी सोचा कि छोटा शहर है, मंत्री पता नहीं क्या सोचेगा। मैंने फोन कर सांपला की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा तो वे बोले की सांपला में ही हूं। सांपला में आज 8वीं बार आया हूं। ये जज्बा होता है BJP में काम करने वालों का। इनके नाम की ताली बजाओ एक बार। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा निकाय चुनाव- तीनों मेयर पद जीती BJP:कांग्रेस का खाता खाली, CM सैनी बोले-अब कोई हुड्डा पर भरोसा नहीं करता; PM मोदी ने भी किया ट्वीट हरियाणा में निकाय चुनाव के पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम, सांपला, उकलाना, धारूहेड़ा नगर पालिका व रेवाड़ी नगर परिषद की काउंटिंग पूरी हो गई। भाजपा ने तीनों नगर निगम में जीत हासिल की है। सोनीपत में राजीव जैन, अंबाला में अक्षिता सैनी और पंचकूला नगर निगम में श्यामलाल बंसल ने जीत दर्ज की। (पूरी खबर पढ़ें)