यूपी की बड़ी खबरें:उन्नाव में महिला शिक्षामित्र ने स्कूल में खाया जहर; बोली- यह खुदकुशी नहीं, मर्डर है

Spread the love

उन्नाव में गुरुवार दोपहर स्कूल में वीडियो बनाने के बाद महिला शिक्षामित्र ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। वीडियो में उन्होंने नाम लेकर अपने स्कूल के ही एक शिक्षामित्र पर परेशान करने का आरोप लगाया है। कहा- मेरी मौत का जिम्मेदार यही इंसान होगा। इसने बहुत परेशान कर रखा है। जीना दुश्वार कर रखा है। यह खुदकुशी नहीं, बल्कि मर्डर है। स्कूल वालों ने गंभीर हालत में महिला शिक्षामित्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला अचलगंज थाना इलाके का है। पढ़ें पूरी खबर MLC अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ लखनऊ में FIR, राजा भैया की पत्नी का आरोप- फर्जी दस्तावेज बनाकर 5 करोड़ की फर्म हड़पी लखनऊ में हजरतगंज थाने में विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। भानवी सिंह ने आरोपियों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर करोड़ों रुपये की साझेदारी फर्म और उसकी संपत्तियां हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज हुई है। पूरी खबर पढ़ें कौशांबी में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चाचा-भतीजे समेत 4 की मौत; 1 की हालत गंभीर कौशांबी में गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर बाइक सवार 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, सीओ सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा करारी थाना क्षेत्र के अर्क गांव के समीप हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
राहुल गांधी की आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI-ED को नोटिस, हाईकोर्ट ने 8 हफ्ते में मांगा जवाब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने राहुल गांधी की कथित आय से अधिक संपत्ति के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) सहित अन्य संबंधित पक्षों को आठ सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति जफीर अहमद की खंडपीठ ने एस. विग्नेश शिशिर की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद एजेंसियों को नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता ने अपनी अर्जी में केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय को भी मामले में पक्षकार बनाने का अनुरोध किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। सुनवाई के दौरान सीबीआई और ईडी के वकील ने बताया कि याचिकाकर्ता की शिकायत मिल चुकी है। जवाब अगली तारीख तक जमा कर दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़िए पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत परिवार के 4 सदस्य दोषी करार, भदोही के एमपी-एमएलए कोर्ट 15 मई को सुनवाई भदोही के पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके परिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है। गुरुवार को कोर्ट ने विजय मिश्रा के साथ उनकी पत्नी, पुत्र और बहू को भी विभिन्न धाराओं में दोषी ठहराया। इस मामले में सजा पर सुनवाई 15 मई 2026 को होगी। यह मामला 2020 में थाना गोपीगंज में दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता कृष्ण मोहन तिवारी ने आरोप लगाया था कि विजय मिश्रा और उनके परिवार ने पैतृक संपत्ति पर दबाव बनाकर कब्जा करने, जबरन वसीयत कराने, धमकी देने और आर्थिक लेनदेन नियंत्रित करने का प्रयास किया। पढ़िए पूरी खबर… बांके बिहारी को तीन महीने में 4 करोड़ का दान, इंग्लैंड-अमेरिका और कनाडा की करेंसी मिली बांके बिहारी मंदिर को तीन महीने में 4 करोड़ 90 लाख का दान मिला है। 13 मई को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की हाई पावर कमेटी की 15वीं बैठक में बताया गया कि दान में इंग्लैंड के 10 डॉलर, अमेरिका के 333 डॉलर के अलावा कनाडा, यूएई और नेपाली करेंसी भी शामिल है। बैठक में तय किया गया कि मंदिर में सुरक्षाकर्मी अब काले के स्थान पर पीले रंग की शर्ट पहनेंगे। सुरक्षा एजेंसी का कार्यकाल दो महीने के लिए बढ़ाया जाएगा। अगर मंदिर की सुरक्षा में तैनात कोई पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को अपने दर्शन कराने के लिए लाता है तो उस पर कार्रवाई होगी। मंदिर के आसपास अगर बिना नंबर की गाड़ी मिलती है, उस पर भी कार्रवाई होगी। अगर कोई काले शीशे लगी गाड़ी लेकर आता है तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा। जहरीले पेड़े बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। निजी पार्किंग से नगर निगम के बोर्ड हटेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर फर्रुखाबाद में सिगरेट फेंकने के विरोध पर डायल 112 के सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े; 3 हिरासत में फर्रुखाबाद में सिगरेट फेंकने के विरोध पर सिपाही को 200 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। ताल-घूसों से पीटकर घायल कर दिया। देखते ही देखते मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान यूपी-112 में तैनात सिपाही के कपड़े फाड़ दिए और पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिपाही ड्यूटी खत्म कर अपने दोस्त के साथ रात में टहलने निकले थे। आरोपी अपने भाईयों के साथ सिगरेट पी रहा था। उसने बिना देखे जलती हुई सिगरेट फेकी तो सिपाही के गाल पर जा लगी। सिपाही ने जब विरोध किया तो 3 भाइयों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना बुधवार देर रात नवाबगंज थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर दूल्हे-उसके भाई को घरातियों ने लात-घूंसे, कुर्सियों से पीटा; कौशांबी में फोटो खींचने को लेकर मारपीट, 50 मिनट चला हंगामा कौशांबी में दुल्हन के रिश्तेदारों ने दूल्हे और उसके भाई समेत बारातियों को गिरा–गिराकर पीटा। लात–घूंसे और कुर्सियां बरसाईं। करीब 50 मिनट तक हाईवोल्ट्रेज ड्रामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। इसके बाद शादी हुई। आरोप है कि जयमाल के दौरान दुल्हन पक्ष के किसी युवक ने मना करने के बावजूद दूल्हे की बहन की फोटो खींच ली थी। इसी बात पर दूल्हे का छोटा भाई भड़क गया। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर कड़ाधाम कोतवाली के गांव अंबाई बुजुर्ग गांव की है। पूरी खबर पढ़िए गृहमंत्री बोले- आपदा से निपटने में NDRF का बड़ा योगदान: गाजियाबाद में अलंकरण समारोह में परेड की सलामी ली, जवानों के करतब देखे “NDRF देश की जनता को आपदा से बचाने के लिए मजबूती से काम कर रहा है। आने वाले समय में जनहानि को हम शून्य तक पहुंचाने में सफल होंगे। NDRF ने 8500 से अधिक अपने जवान प्रशिक्षित करने का काम किया है। 10 लाख से ज्यादा नागरिकों को आपदा बचाव का प्रशिक्षण दिया है। जान माल का नुकसान कितना काम कर सकते हैं इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लोग काम कर रहे हैं।” ये बातें गृहमंत्री अमित शाह ने आज गाजियाबाद में कही। वह यहां एनडीआरएफ के अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। खुली जीप से निरीक्षण किया। उसके बाद बैठकर NDRF जवानों के करतब देखे। उनके अदम्य साहस की तारीफ की। यहां पढ़ें पूरी खबर प्रयागराज में पिता को मारकर घर के पीछे दफनाया, बेटा बोला- नमक-रोटी खाने को देता था; पुलिस ने गड्‌ढा खोदकर शव बाहर निकाला प्रयागराज में छोटे बेटे ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर डेडबॉडी को घर के पीछे खेत में गड्‌ढा खोदकर दफना दिया। तीन दिन बाद गड्‌ढे को पूरी तरह से भरने के लिए मिट्‌टी डाल रहा था। तभी पड़ोसी भी वहां पहुंच गए। बदबू आने पर उन्हें शक हुआ और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मैंने अपने पिता को मारकर दफन कर दिया है। वह मुझे खाने में रोटी और नमक देते थे। कई बार खाना भी नहीं देते थे। इसलिए उन्हें मारकर दफना दिया। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना उतरांव थाना की है। पढ़ें पूरी खबर मुरादाबाद में महिला ने सुसाइड किया, एनिवर्सरी धूमधाम से मनाने का वादा कर पति दिल्ली चला गया था मुरादाबाद में एक शादीशुदा महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला अपनी शादी की दूसरी सालगिरह धूमधाम से मनाना चाहती थी। पति ने भी साथ में सेलिब्रेशन का वादा किया था, लेकिन अचानक जरूरी काम से उसे दिल्ली जाना पड़ गया। इसी बात से महिला नाराज थी। बुधवार दोपहर पति से फोन पर करीब 10 मिनट बात करने के बाद वह कमरे में चली गई और फंदे पर लटक गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सास ने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला कटघर थाना क्षेत्र स्थित पीतल नगरी का है। जानकारी के मुताबिक, रामपुर रोड स्थित हनुमान मूर्ति के पास रहने वाले यशवीर ने दो साल पहले अपनी बेटी काजल की शादी पीतल नगरी निवासी मनोज प्रजापति से की थी। 11 मई को दोनों की दूसरी शादी की सालगिरह थी। मनोज एक फर्म में काम करता है और 10 मई की रात काम से दिल्ली चला गया था। पढ़ें पूरी खबर… जंगल में मिले शव पर 11 कीलें धंसी मिली: शरीर पर चाकू घोपने के कई निशान, चेहरा कुचला हुआ, सीतापुर पुलिस शिनाख्त में जुटी सीतापुर में पुलिस ने घने जंगलों के बीच एक युवक का शव बरामद किया। शव की हालत देखकर पुलिस चौंक गई। मृतक के शरीर पर जगह-जगह कुल 11 कीलें ठोंकी हुई थीं। गला चाकू से रेता हुआ था। छाती और पेट पर भी चाकू के निशान थे। चेहरा कुचला हुआ था। जमीन पर खून ही खून फैला था। हालांकि, अब तक पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से शव के बारे में पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या वाले एंगल से जांच की जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से 48 किलोमीटर दूर संदना थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़िए बाल कटवाने जा रहे तीन भाइयों को डंपर ने कुचला, हरदोई में सड़क पर बिखरे मांस के लोथड़े हरदोई में तीन चचेरे भाइयों को डंपर ने कुचल दिया। दो बाइक की टक्कर के बाद तीनों भाई सड़क पर गिर गए थे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। सड़क पर मांस के लोथड़े फैल गए। दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई और एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान तीसरे भाई ने भी दम तोड़ दिया। तीनों भाई एक ही बाइक से बाल कटवाने जा रहे थे। घटना कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बुधवार दोपहर को हुई। पढ़ें पूरी खबर… योगी बोले- मंत्री हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट यूज करें, 6 महीने तक विदेश यात्रा टालें मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बुधवार को आवास पर पहली बार मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने मंत्रियों से जनता के सामने उदाहरण पेश करने के लिए हफ्ते में कम से कम एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील की। योगी ने कहा कि मंत्री कम एक दिन मेट्रो, बस, ई-रिक्शा, कारपूलिंग या साइकिल का उपयोग करें। एक दिन पहले मंत्रियों के वाहन फ्लीट को 50 प्रतिशत कम किए जाने का फैसला दोहराते हुए कहा कि अगले छह महीने तक अगर इमरजेंसी न हो तो विदेश यात्राओं से परहेज करें। पूरी खबर पढ़ें…