पुलिस वर्दी में आए बदमाशों ने की 15 लाख लूट:चेकिंग के बहाने रुकवाई कारोबारी की कार; नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया

Spread the love

सोनीपत में मंगलवार को दिनदहाड़े पानीपत के एक बैटरी कारोबारी से 15 लाख रुपए की लूट हो गई। कारोबारी का आरोप है कि बाइक पर सवार दो युवक पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने चेकिंग के बहाने उसकी कार रुकवाई, फिर बेहोशी की दवा सुंघाकर कार में रखा कैश व मोबाइल लेकर फरार हो गए। यह घटना बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास जीटी रोड पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और कई थाना प्रभारी सहित ACP मौके पर पहुंचे। पुलिस अब जीटी रोड पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पानीपत से सोनीपत आया कारोबारी पानीपत निवासी बैटरी कारोबारी साहिल ग्रोवर मंगलवार को किसी काम से सोनीपत की तरफ आ रहे थे। जब वे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास जीटी रोड पर पहुंचे, तो बाइक सवार 2 युवकों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। दोनों युवक पुलिस की वर्दी में थे। शीशा तोड़कर कैश-मोबाइल निकाला साहिल ने आरोप लगाया कि उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए चेकिंग करने की बात कही और कार साइड में लगवाई। उन्होंने बातचीत के दौरान कोई नशीला पदार्थ सूंघा दिया, जिससे वे अचेत हो गए। इसी दौरान बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखे करीब 15 लाख रुपए नकद और मोबाइल फोन निकाल लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। होश आने पर राहगीरों से फोन लिया साहिल ने बताया कि कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया, तो उन्होंने आसपास मौजूद राहगीरों से मदद मांगी। राहगीरों के मोबाइल से उन्होंने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही ACP ऋषिकांत, बड़ी थाना प्रभारी और गन्नौर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जीटी रोड के CCTV खंगाल रही पुलिस पुलिस अब जीटी रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…