आगरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दबंगों ने मारपीट के दौरान युवक का सिर जमीन पर पटक दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत बेटे की हत्या की गई है। मामला धूलियागंज क्षेत्र का है। युवक का नाम हर्ष जैन है।
छत्ता थाना क्षेत्र के धूलियागंज में हर्ष जैन अपनी मां दीपिका जैन, बहन मोहिनी जैन, पत्नी नंदिनी जैन और दो साल की बेटी के साथ रहता है। हर्ष की 4 साल पहले ही शादी हुई थी। घटना धूलियागंज शराब के ठेके के पास हुई थी। हर्ष की बहन मोहिनी जैन ने बताया- रविवार को भाई हर्ष काम पर दुकान गया था। शाम 6 बजे जब वो घर लौट रहा था। तब हर्ष का झगड़ा विशाल से हुआ। धूलियागंज शराब ठेके के पास दोनों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद हर्ष घर आ गया था। भईया के फोन पर एक व्यक्ति लगातार उसे धमकी दे रहा था। रविवार रात को भाई जब घर से बाहर निकला, तो उन लोगों ने उसे तड़पाकर मारा है। जब वो पहुंचे तो उसकी सांस थम चुकी थीं। कई हॉस्पीटल में गए, लेकिन सबने मना कर दिया। मैं अपने भाई को बचा नहीं पाई। हत्या में कई लोग शामिल हैं। शव रखकर हंगामा किया पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनो की मांग थी कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। काफी देर तक हंगामा चला। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस शव को शमशान घाट लेकर गई। मां बोली- कल ही फेसबुक पर फोटो डाली थी मां दीपिका जैन ने बताया कि वो दिल्ली गई थीं। रात को उन्हें पता चला कि बेटे की हत्या कर दी गई है। रोते- रोते मां एक ही बात कह रही थीं कि कल मदर्स डे पर सुबह ही हर्ष ने उनका फोटो सोशल मीडिया पर डाला था। उनसे बात की थी। मगर, मुझे क्या पता था कि वापस बेटे से मिल नहीं पाऊंगी। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। हर्ष की पत्नी नंदिनी जैन बेसुध है। होश में आते ही बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। मामले में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- हर्ष का शाम को आरोपी देवा माहौर के भाई विशाल से झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच में मारपीट हुई। विशाल ने अपने भाई देवा को बताया। रात को देवा अपने साथियों के साथ हर्ष के पास पहुंचा। दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। देवा ने हर्ष के मुंह पर पंच और घूंसे मारे। उसको जमीन पर पटक दिया। इससे हर्ष की मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा डीसीपी ने बताया कि आरोपी देवा माहौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में विवेचना में जो भी नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ……………………… यह खबर भी पढ़ें- लखनऊ में युवक की हत्या, सिर-चेहरा कूचा, प्लॉट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला शव, SGPGI में काम करता था लखनऊ में एक युवक की सिर और चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। बॉडी पर धारदार हथियार से हमले के भी निशान हैं। उसका शव घर से 800 मीटर दूर प्लॉट में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। एक रात पहले वह घर से निकला था, उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। घरवाले उसे ढूंढ़ रहे थे। (पूरी खबर पढ़िए)
आगरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जमीन पर सिर पटका:बहन बोली- मेरे भाई को तड़पाकर-तड़पाकर मारा, चार साल पहले शादी हुई थी
