झारखंड में सुबह-शाम लगने लगी हल्की ठंड:दिवाली और छठ में रहेगा साफ आसमान, लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंचा

झारखंड में सुबह-शाम लगने लगी हल्की ठंड:दिवाली और छठ में रहेगा साफ आसमान, लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंचा
Share Now

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सुबह लोगों ने तेज धूप और एकदम साफ आसमान का नजारा देखा। वहीं, ठंडी हवाओं ने यह संकेत दे दिया है कि अब सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी की सड़कों पर सुबह 5 बजे ही मॉर्निंग वॉक करने निकले लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। शाम होते ही हल्की ठंड महसूस होने लगी है। यही हाल राज्य के अन्य जिलों में भी देखने को मिला है। मौसम विभाग ने साफ किया है कि अब झारखंड से मानसून पूरी तरह लौट चुका है। दिवाली और छठ में रहेगा साफ आसमान रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अब राज्य में किसी भी तरह का सिनॉप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसका मतलब है कि मानसून पूरी तरह विदा हो गया है। आने वाले दिनों में झारखंड का मौसम साफ और शुष्क रहेगा। खासतौर पर दिवाली और छठ पर्व के दौरान आसमान एकदम साफ रहेगा, जिससे लोग बिना बारिश की चिंता के त्योहार मना सकेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल राज्य में किसी भी तरह की मौसमी चेतावनी नहीं है। लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पहुंचा झारखंड के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में ठंड ने दस्तक दे दी है। लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, रांची में भी रात के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक आ गया है। राज्य के अन्य जिलों जैसे धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग में भी तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच बना हुआ है। पलामू और गढ़वा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में रातें सबसे ज्यादा ठंडी रह रही हैं। अगले पांच दिन रहेगा साफ मौसम, बढ़ेगी रात की ठंडक भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 18 अक्टूबर तक झारखंड में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। दक्षिणी और पूर्वी जिलों में दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवाएं चलेंगी। पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पाकुड़ जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, राजधानी रांची में 29 डिग्री अधिकतम और 18 डिग्री न्यूनतम तापमान का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट संभव है, जिससे रातें और भी सुहानी होंगी। कुल मिलाकर, अब झारखंड में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *