घाटशिला उपचुनाव में बाबूलाल सोरेन होंगे BJP उम्मीदवार:पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे हैं, लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव, मिली थी हार

घाटशिला उपचुनाव में बाबूलाल सोरेन होंगे BJP उम्मीदवार:पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे हैं, लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव, मिली थी हार
Share Now

झारखंड की घाटशिला सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में बाबूलाल सोरेन को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है। बाबूलाल सोरेन पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बेटे हैं। इसी घाटशिला सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर झामुमो के रामदास सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को शिकस्त दी थी। विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन को 98356 वोट मिले जबकि बाबू लाल सोरेन को 75910 वोट मिले। 11 नवंबर को मतदान, 14 नवंबर को मतगणना घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव 11 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, 14 नवंबर को मतगणना होगी। उपचुनाव की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी की जाएगी। कैंडिडेट के नोमिनेशन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर तक होगी। 24 अक्टूबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा। घाटशिला विधानसभा सीट पूर्वी सिंहभूम जिले में आती है और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,55,823 मतदाता हैं, जिनमें 1,24,899 पुरुष, 1,30,921 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन क्षेत्र का लिंग अनुपात 1,048 है। यहां महिलाओं की संख्या अधिक है। इसके अलावा 2,735 दिव्यांग मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग ने कुल 300 मतदान केंद्र और 218 मतदान स्थल निर्धारित किए हैं। घाटशिला सीट पर भाजपा एक बार जीती झारखंड राज्य बनने के बाद साल 2005 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान घाटशिला सीट पर कांग्रेस के प्रदीप कुमार बलमुचू ने जीत दर्ज कराई थी। 2009 के इलेक्शन में जेएमएम के टिकट पर रामदास सोरेन की जीत हुई। 2014 के चुनाव में भाजपा के लक्ष्मण टुडू यहां से विधायक चुने गए। 2019 के चुनाव में जेएमएम के रामदास सोरेन ने जीत दर्ज की। 2024 के विधानसभा चुनाव में भी जेएमएम के रामदास सोरेन जीते और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पुत्र भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन दूसरे नंबर पर रहे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *