Aaj Ka Kark Rashifal 11 May: आज सोमवार को ऐंद्र योग के शुभ संयोग से कर्क राशि वालों के लिए तरक्की और सम्मान के द्वार खुल रहे हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार, यह योग इंद्र देव की कृपा का प्रतीक है, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक रूप से रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं, हालांकि खर्चों पर लगाम रखना जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और छात्र अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखेंगे, वहीं महिलाओं के लिए भी यह दिन आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा.
Aaj Ka Kark Rashifal: ऐंद्र योग से चमकेगी कर्क राशि वालों की किस्मत, बढ़ेगा धन और सम्मान, जानें क्या करें और क्या नहीं?
