हरियाणा कंप्यूटर साइंस PGT 1,672 पदों पर भर्ती:आज से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, 17 मई को एग्जाम; स्क्रीनिंग और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट

Spread the love

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) 17 मई को दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित कराएगा।आयोग हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस विषय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और हरियाणा विकास व पंचायत राज विभाग में लेक्चरर पदों के लिए परीक्षा का आयोजन होगा। 17 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा में सुबह 10 बजे से और दोपहर में एक बजे से आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को बताया गया है कि वह आयोग की अधिकृत वेबसाइट से प्रवेश पत्र 11 मई से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए कि वह प्रवेश पत्र A-4 साइज के पेपर पर निकाल लें, जिससे उनकी पहचान आसानी से हो सके। 9 मार्च को मांगे थे आवेदन HPSC द्वारा हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर साइंस PGT के 1672 पदों (1594 रेस्ट ऑफ हरियाणा, 78 मेवात कैडर) पर भर्ती की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके एडमिट कार्ड आज से जारी होंगे। इसमें 100 अंक का स्क्रीनिंग टेस्ट (2 घंटे) और 150 अंक का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (3 घंटे) शामिल किया गया। इन पदों के लिए आवेदन के लिए हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से 9 मार्च 2026 तक आवेदन मांगे गए थे। ये होगा पे स्केल इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 8 के तहत ₹47,600 – ₹1,51,100 का पे स्केल मिलेगा। साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल हैं, जिससे शुरुआती सैलरी काफी आकर्षक हो जाती है।