हरियाणा निकाय चुनाव:व्हीलचेयर पर वोट करने पहुंचे बुजुर्ग, सुबह मॉक पॉल हुआ; बाई इलेक्शन का शाम तो निकायों का रिजल्ट 13 मई को

Spread the love

हरियाणा में 7 नगर निकायों के आम चुनाव और पंचायती राज के 528 पदों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। वोटिंग ईवीएम से ही हो रही है, लेकिन वीवीपैट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम, रेवाड़ी में नगर परिषद और उकलाना, धारूहेड़ा व सांपला में नगर पालिका के चुनाव हो रहे हैं। इनके अलावा, 2 जिला परिषद सदस्य, 12 ब्लॉक समिति सदस्य, 29 सरपंच और 485 पंचों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। पंचायत उपचुनाव का रिजल्ट आज ही घोषित कर दिया जाएगा, जबकि निकाय चुनाव का रिजल्ट 13 मई को आएगा। सोनीपत समेत कई वोटिंग स्टेशन पर सुबह 6 बजे मॉक पॉल की प्रक्रिया कराई गई। जिसमें सभी पार्टियों के एजेंटों को बुलाया गया। विभिन्न जगहों पर वोटिंग से जुड़े PHOTOS… सुबह 6 बजे पॉल मॉक हुआ सोनीपत, पंचकूला और अंबाला सहित विभिन्न जगहों पर सभी पोलिंग बूथ पर सुबह 6 बजे पॉल मॉक कराया गया। इसमें सभी प्रत्याशियों के एजेंटों को बुलाया गया। उन्हें चुनावी प्रक्रिया और ईवीएम के बारे में बताया गया। कुरुक्षेत्र में सरपंच उपचुनाव कुरुक्षेत्र के बोडा गांव में सरपंच पद के लिए उपचुनाव के लिए भी मतदान शुरू हो गया। पूर्व सरपंच रामचंद्र को 10वीं की फर्जी मार्कशीट लगाकर चुनाव लड़ने के आरोपों पर पद से हटाया गया था। रामचंद्र ने पिछले चुनाव में गुरदेव पुरी को नजदीकी मुकाबले में 3 वोटों से हराया था। इस बार गुरदेव पुरी और अमरीक सिंह के बीच मुकाबला है। चुनाव के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…