महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में CIA टीम ने सिंघाना रोड स्थित एसएस होटल में छापेमारी कर पांच युवकों को हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी होटल के कमरे में बैठकर नशीले पदार्थ का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस टीम ASI नरेश कुमार के नेतृत्व में एसएस होटल पहुंची। वहां होटल के कमरा नंबर-105 में पांच युवक बैठे मिले। पूछताछ में उनकी पहचान विकास निवासी सुराना, रोहित व राहुल निवासी मांदी, जसवंत निवासी नीरपुर और सचिन निवासी खेड़ी अटेली के रूप में हुई। तहसीलदार रहे शामिल आरोपियों की मांग पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लच्छीराम नायब तहसीलदार नारनौल को मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में सभी आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विकास, रोहित और राहुल के पास से अलग-अलग मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार विकास से करीब 28 ग्राम, रोहित से 32 ग्राम और राहुल से 31 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास मिले मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस मौके पर पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से की गई। थाना शहर नारनौल में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(B), 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
नारनौल के होटल में बैठकर हेरोइन बेचते 5 युवक गिरफ्तार:गुप्त सूचना पर CIA टीम की रेड, तहसीलदार भी रहे शामिल
