हरियाणा के पानीपत में शुक्रवार को एक 29 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, महिला के मायके वाले भी पानीपत आ गए। बताया कि तीन साल उन्होंने बेटी की शादी की थी। वह 5 माह की गर्भवती थी, उसका एक साल का बेटा भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के पति के किसी युवती के साथ अवैध संबंध हैं। बेटी ने मोबाइल में पति के युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो देख लिए थे। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं, पुलिस मृतका के मायके पक्ष के लोगों के बयान के आधार पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कहना है कि मृतका के परिवार ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही हैं। महिला ने क्यों किया सुसाइड, मायके पक्ष ने बताईं ये बातें… शनिवार को जाना था मायके, शुक्रवार को लगा लिया फंदा सारंगी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बहुत परेशान रहने लगी थी। शुक्रवार को उसने मानसिक तनाव और प्रताड़ना से हारकर घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सबसे दुखद पहलू यह है कि सारंगी को आज यानी शनिवार को अपने मायके आना था। परिवार उसका इंतजार कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज घटना की सूचना मिलते ही पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने सारंगी के पिता सुशील के बयानों के आधार पर आरोपी पति अंकित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है, ताकि अवैध संबंधों के दावों की पुष्टि हो सके। फिलहाल आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पति के गर्लफ्रेंड संग PHOTO देख पत्नी का सुसाइड:पानीपत में 3 साल पहले शादी, 5 माह की प्रेग्नेंट थी; कल मायके जाने का प्लान था
