भाजपा का दावा है कि तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना मजबूत होगी, जो हमें तिरंगा यात्रा के दौरान देखने को मिल रहा है। भानपुरी मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में इस वर्ष भी भव्यता के साथ निकाला गया। यह यात्रा भानपुरी मंडल में करंदोला शक्ति केंद्र के अस्पताल चौक से मुख्य मार्ग होते हुए वनवासी कल्याण आश्रम तक निकाला गया। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी शामिल हुए। इसतिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से वनमंत्री केदार कश्यप के साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रूपसिंह मंडावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांकला, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, खितेश मौर्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपने घरों, प्रतिष्ठानों व कार्यालयों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाएं : केदार कश्यप
