मोहाली में तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला:यूपी का रहने वाला था मृतक, साथ के साथ लौट रहा था घर

मोहाली में तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला:यूपी का रहने वाला था मृतक, साथ के साथ लौट रहा था घर
Share Now

हरियाणा सीमा से सटे मोहाली के डेराबस्सी के दफरपुर गांव के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने 32 वर्षीय मजदूर धीर सिंह को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धीर सिंह उत्तर प्रदेश के हरीपुर का निवासी था। जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालकपर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। बेहोशी के हालत में पहुंचाया अस्पताल शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे जब धीर सिंह अपने साथी कनोजी लाल के साथ दफरपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। तभी रामगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार ने धीर को टक्कर मार दी। उसे बेहोशी की हालत में सेक्टर-6, पंचकूला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *