मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:बंगाल-तमिलनाडु के CM चुनाव हारे, सत्ता भी गई; पहली बार चुनाव लड़े विजय बनाएंगे सरकार; यूपी में प्रीपेड मीटर सिस्टम खत्म

Spread the love

नमस्कार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों राज्यों के मौजूदा मुख्यमंत्री चुनाव हार गए हैं। साथ ही दोनों ने राज्य की सत्ता भी गंवा दी है। ममता बनर्जी 15 हजार और एमके स्टालिन 8 हजार से ज्यादा वोटों से हारे हैं। तमिलनाडु में पहली बार चुनाव लड़े एक्टर विजय सरकार बनाएंगे। उधर, ईरान ने अमेरिकी जहाज पर मिसाइल दागने का दावा किया है। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे 5 राज्यों के चुनावी नतीजों के बारे में बताएंगे… ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार, 206 सीटें जीतीं; TMC को 81 मिलीं, ममता बनर्जी चुनाव हारीं पश्चिम बंगाल में 10 साल में भाजपा 3 सीटों से 200 से ज्यादा सीटों तक पहुंच गई है। टीएमसी ने 81 सीटें अपने नाम कीं। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली। BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हरा दिया है। शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से भी 9665 वोटो से जीत गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सभी बंगाली हिंदुओं ने खुलकर मेरे लिए मतदान किया। यह जीत हिंदुत्व की जीत है। वहीं, ममता बनर्जी ने कहा;- बीजेपी ने 100 से ज्यादा सीटों की लूट की है। बीजेपी ने धोखाधड़ी की है। चुनाव आयोग अब बीजेपी आयोग बन गया है। हमने समय-समय पर इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। भाजपा 15 साल में 0 से 207 सीटों तक पहुंची: 2011 में खाता न खोल पाने वाली भाजपा को 2016 में 3 सीटें मिली थीं। 2021 में यह बढ़कर 77 हुईं। अब 207 सीटें जीतकर भाजपा बंगाल में पहली बार सरकार बनाने वाली है। 2021 के मुकाबले बीजेपी के करीब 8% वोट बढ़े, लेकिन सीटें 130 बढ़ गई हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. तमिलनाडु में विजय की पार्टी 107 सीटें जीतीं, 2 साल पहले ही पार्टी बनाई थी, अब सरकार बनाएंगे तमिलनाडु में 2 साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी नंबर वन हो गई है। तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) ने 107 सीटों पर जीत दर्ज की है। डीएमके+ को 60 और अन्नाद्रमुक+ को 47 सीटें मिली हैं। हालांकि, विजय की पार्टी बहुमत के आकंड़े से 11 सीटें दूर है। राज्य में गठबंधन की सरकार बनना तय है। दरअसल, एक्टर विजय ने 2 साल पहले फरवरी 2024 में TVK पार्टी बनाई थी। उन्होंने चुनाव के दौरान दो बड़े वाडे किए थे। पहला- शादी के लिए लड़कियों को 8 ग्राम सोना देंगे। दूसरा- नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देंगे CM स्टालिन को उनके ही बागी ने हराया मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को 8795 वोटों से हार मिली है। उनकी ही पार्टी से बागी हुए वीएस बाबू ने स्टालिन के खिलाफ कोलाथुर सीट से चुनाव लड़ा और 8 हजार वोटों से हराया। बाबू पहले DMK में थे, फरवरी 2026 में ही उन्होंने विजय की पार्टी जॉइन की थी। असम में लगातार तीसरी बार हिमंता सरकार असम में भी हिमंता सरकार की वापसी हो गई है। हिमंता लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। BJP ने यहां 82 सीटें जीत ली हैं। जो बहुमत के आंकड़े से 13 ज्यादा है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई 23 हजार वोटों से चुनाव हार गए हैं। उन्हें छह बार के विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हराया है। अब केरलम और पुडुचेरी के नतीजों के बारे में पढ़िए… केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई। कांग्रेस ने 140 में से 63 सीटें जीतीं। 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर सीपीआईएम रही। LDF की हार पर सीएम पिनाराई विजयन ने पद से इस्तीफा दिया। पुडुचेरी में NDA की मौजूदा सरकार की वापसी हुई। रंगास्वामी की पार्टी ने 12 सीटें जीतीं। डीएमके के हिस्से 5 और भाजपा के हिस्से 4 सीटें आई हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. सुनेत्रा पवार 2.18 लाख वोटों से जीतीं; उनके खिलाफ 22 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। महाराष्ट्र के बारामती सीट से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने 2 लाख 18 हजार वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जीत का यह अंतर भारत में किसी विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा है। सुनेत्रा पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी हैं, जिनका 28 जनवरी 2026 को विमान हादसे में निधन हो गया था। बारामती अजित पवार की पारंपरिक सीट रही है। यहां से सुनेत्रा की जीत पहले से लगभग तय थी। उनके खिलाफ 22 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे। उपचुनाव में भाजपा ने 4, कांग्रेस ने 2 सीटें जीती: देश की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे में भाजपा को 4 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं। वहीं, एक सीट NCP की सुनेत्रा पवार के खाते में गई है। दरअसल, उपचुनाव वालीं सभी 7 सीटें पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं। पूरी खबर पढ़ें… 4. UP में प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, अब पोस्टपेड की तरह आएगा बिल यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर बढ़ते आक्रोश और विवाद के बीच योगी सरकार ने 70 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। प्रदेश में प्रीपेड सिस्टम खत्म कर दिया गया है। अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्टपेड मीटर की तरह काम करेंगे। यानी प्रीपेड सिस्टम (पहले रिचार्ज) की व्यवस्था खत्म की जा रही है। एक महीने तक नहीं कटेगी बिजली: उपभोक्ताओं को फिर से हर महीने का बिल मिलेगा। बकाया किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में एक महीने के भीतर बिजली न काटी जाए और शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण हो। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा, उपभोक्ता देवो भव:। तकनीकी दिक्कतों और उपभोक्ताओं की शिकायतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। पूरी खबर पढ़ें… 5. दावा- होर्मुज में अमेरिकी जहाज पर ईरान का मिसाइल अटैक, अमेरिका बोला- ये झूठ ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में एक अमेरिकी नेवी शिप पर दो मिसाइलें दागीं। ईरान ने दावा किया कि हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद उसे पीछे हटना पड़ा। हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को झूठा करार दिया है। इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि अमेरिकी सेना होर्मुज स्ट्रे में फंसे जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करेगी। दुबई के पास कार्गो शिप में आग लगी: समुद्र में एक माल ले जाने वाले जहाज (कार्गो शिप) में आग लग गई। यह आग जहाज के इंजन वाले हिस्से में लगी थी। यह जहाज दुबई से लगभग 58 किलोमीटर दूर था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। हालांकि, किसी के हताहत की सूचना नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… 6. बिहार में बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, UP के दोनों डिप्टी सीएम सवार थे देशभर के कई राज्यों में आंधी और बारिश का दौर जारी है। बिहार में बिजली गिरने से 7 बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई। इधर, खराब मौसम की वजह से दिल्ली से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6476 की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसमें यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सवार थे। राजस्थान-हरियाणा बारिश के साथ ओले भी गिरे: राजस्थान के दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और हनुमानगढ़ में आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। उधर, हरियाणा के सिरसा, भिवानी और महेंद्रगढ़ में रविवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे। उत्तराखंड के भी 11 जिलों में बारिश हुई। नैनीताल, देहरादून और अल्मोड़ा में ओले भी गिरे। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… प्यास बुझाने हेलिकॉप्टर से ग्लेशियर पहुंची लड़की प्यास बुझाने के लिए एक लड़की हेलीकॉप्टर से ग्लेशियर पहुंच गई। एक अरबपति बिजनेसमैन की बेटी ऐना लिंडे ने वीडियो शेयर किया है। इसमें दिखाया गया है कि प्यास लगने पर वो प्राइवेट हेलीकॉप्टर बुक करके सीधे ग्लेशिय जाती है और फिर वहां का ताजा पानी पीती हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों को रियल एस्टेट में बड़ी डील या ऑर्डर मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों की नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…