जालौन में 100 की रफ्तार में टवेरा हाईवे पर पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। टवेरा सवार अयोध्या से रामलला के दर्शन कर ललितपुर जा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग फंस गए। पुलिस ने कार के गेट गैस कटर से काटकर घायलों को निकाला। हादसा झांसी-कानपुर हाईवे पर शहर से 55 किमी दूर कालपी में हुआ। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। श्रद्धालुओं ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी, जिस वजह से एयरबैग भी नहीं खुले। इसी कारण हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। हादसे की 3 तस्वीरें देखिए- खबर लगातार अपडेट की जा रही है
अयोध्या दर्शन करके लौट रहे 6 लोगों की मौत:4 गंभीर, जालौन में 100 की स्पीड में टवेरा, ट्रक में घुसी; ललितपुर जा रहे थे
