दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू और आग बुझाने के दौरान 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं। शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग इमारत के 5-6 फ्लैट्स में फैली थी। लोगों के शव अलग-अलग फ्लोर से बरामद हुए हैं। पहले फ्लोर से एक शव, दूसरे फ्लोर से 5 और तीन शव तीसरे फ्लोर की सीढ़ियों पर मिले हैं। इन सीढ़ियों का मेन गेट लॉक था। कुछ शव कंकाल हालत में मिले हैं। डीसीपी ने कहा कि 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आई थीं। करीब 15 लोगों को बालकनी और खिड़कियों के जरिए बाहर निकाला गया। जिनमें से दो लोगों को हल्की चोटें आईं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल की 5 तस्वीरें… इमारत के पिछले हिस्से में लगी थी आग : डीएफएस
डीएफएस अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि सुबह 3:47 बजे इमारत में आग लगने की सूचना मिलते ही हमारी दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। इमारत में चार मंजिलें हैं और हरेक मंजिल पर 4BHK फ्लैट हैं। इमारत के पिछले हिस्से में आग लगी थी। इसीलिए वहीं, ज्यादा मौतें हुईं। खिड़कियों पर सेफ्टी ग्रिल लगी हुई थीं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं। बिल्डिंग की तीन फ्लोर से 9 शव बरामद किए गए हैं, जिन्हें दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम को सौंप दिया है। हमने लगभग 15 लोगों को बचाया। इनमें से एक व्यक्ति का शरीर लगभग 30% जल गया था, जिसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग लगने का कारण फिलहाल साफ नहीं है। 8 मृतकों के नाम… 29 अप्रैल: गाजियाबाद में 15 मंजिला अपार्टमेंट में आग, 7 फ्लोर जले दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 29 अप्रैल की सुबह एक 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई थी। आग गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी में 9वें फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग ने 7 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा था। गनीमत रही कि फ्लैट में रहने वाले लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। सीढ़ियों से नीचे की ओर भागे। अपना घर जलते देखकर महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। पूरी खबर पढ़ें… दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार में आग, 6 जिंदा जले राजस्थान के अलवर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 29 अप्रैल को ही एक आर्टिगा कार आग का गोला बन गई। चलती कार में आग लगने से 6 लोग जिंदा जल गए थे। आग इतनी भयानक भी कि 5 लोगों को हडिड्यां तक पिघल गईं। मृतकों में मध्य प्रदेश के श्योपुर के रहने वाले एक ही परिवार के 5 लोग थे। सभी वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। ————————— आग से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… आपका भी AC फट सकता है, बचें कैसे:समझिए गर्मियों में AC फटने की 5 बड़ी वजहें गाजियाबाद के एक हाईराइज टावर में 29 अप्रैल को आग लग गई। देखते ही देखते 7 मंजिलों में आग फैल गई। आग लगने का कारण एक फ्लैट में AC ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। इससे पहले 28 अप्रैल को नोएडा में भी एक घर में AC का मेन स्विच ऑफ नहीं था, जिससे ब्लास्ट हो गया। आखिर गर्मी बढ़ने से AC ब्लास्ट क्यों होने लगते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है; जानिए भास्कर एक्सप्लेनर में। पूरी खबर पढ़ें…
दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत:कुछ के सिर्फ कंकाल मिले; 10 से 15 लोग बचाए गए, AC में ब्लास्ट की आशंका
