हरियाणा में 2500 के करीब नए पटवारियों को 8 विभागों का विकल्प मिला है। भू-अभिलेख निदेशालय ने सभी पटवारियों से तैनाती के लिए उनके पसंद के 5-5 जिलों के नाम मांगे हैं। पटवारियों से राजस्व विभाग समेत कुल 8 विभागों में तैनाती के लिए विकल्प दिए हैं। पटवारियों से राजस्व विभाग, कंसोलेटेडेशन ऑफ होल्डिंग्स डिपार्टमेंट, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, वन विभाग, नगर निगम गुरुग्राम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, शहरी स्थानीय निकाय विभाग व लोक निर्माण विभाग में तैनाती का विकल्प पूछा गया है। सूत्रों का अनुसार इन नए पटवारियों की अगले हफ्ते नियुक्ति के ऑर्डर कर दिए जाएंगे। 1500 पटवारी राजस्व विभाग में जाएंगे भू अभिलेख निदेशक डॉ. यशपाल ने बताया कि सबसे पहले खाली पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा 1500 पटवारियों के लिए राजस्व विभाग में नियुक्ति दी जाएगी। बताया कि इन पटवारियों की सर्वाधिक स्वामित्व वाले क्षेत्र, लाल डोरा से संबंधित कार्यों के लिए तैनाती की जाएगी। करीब ढाई महीने में नए पटवार सर्कल भी बन जाएंगे। यहां जानिए अभी क्या है स्थिति हरियाणा में अभी पटवारियों को लेकर हालात बेहद खराब हैं। जिलेबार आंकड़ों को देखें तो, रोहतक, झज्जर, सोनीपत इन जिलों में सबसे ज्यादा पटवारियों की कमी है। इस कारण से राजस्व-बहुल और शहरीकरण वाले इन क्षेत्रों में इंतकाल और पैमाइश के हजारों मामले लंबित हैं। वहीं, हिसार, भिवानी, सिरसा इन कृषि प्रधान क्षेत्रों में 70-75% पद खाली पड़े हैं। गिरदावरी और फसल खराबे के आकलन के समय किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पंचकूला और रेवाड़ी प्रशासन आउटसोर्सिंग और अनुबंध के आधार पर काम चलाने की कोशिश कर रहा है।
हरियाणा में नए पटवारियों को 8 विभागों का विकल्प:गुरुग्राम निगम-HSVP भी शामिल, पहले खाली पद भरेंगे; 1500 को रेवन्यू डिपार्टमेंट ही मिलेगा
