फरीदाबाद में पश्चिम बंगाल की महिला फिरोजा उर्फ आरती (44) की हत्या के मामले में खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 21 अप्रैल की रात फिरोजा और वीरू साथ थे। बल्लभगढ़ में सब्जी मंडी के पास दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद उन्होंने शारीरिक संबंध भी बनाए। कुछ देर बाद फिरोजा ने वीरू से पैसे मांगे। वीरू ने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा संबंध बनाने की बात कही। फिरोजा के इनकार करने पर वीरू भड़क गया। उसने पास में रखी एक ईंट उठाई और फिर उसके सिर, छाती और प्राइवेट पार्ट पर वार करना शुरू कर दिया। फिरोजा की मौके पर ही मौत हो गई। वीरू ने उसे मारने के बाद वहीं बैठकर शराब पी और कुछ देर बाद घर चला गया। 1 मई की सुबह फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने वीरू को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। जानिए कैसे पकड़ में आया वीरू… हत्या के बाद डेली कंपनी में जा रहा था पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि 22 अप्रैल को वीरू अपने घर पर ही था। सुबह नहाया, फिर खाना खाया और कंपनी में ड्यूटी करने चला गया। पुलिस की गिरफ्त में आने तक वह बिना किसी को कुछ बताए डेली कंपनी जाता रहा। घर में और उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों में से किसी को भी यह अंदेशा नहीं था कि उसने हत्या की है। CCTV में वीरू के साथ जाती दिखी फिरोजा पुलिस ने सब्जी मंडी में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की। सब्जी मंडी में रात 10 बजे के बाद कोई नहीं जाता है, इसलिए वहां किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। पुलिस ने मंडी की ओर जाने वाले कई रास्तों की फुटेज जांची, जिसमें फिरोजा, वीरू के साथ पैदल जाते हुए दिखाई दी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। वीरू की पत्नी 4 साल पहले छोड़कर गई इस दौरान पुलिस को कुछ ऐसे लोग मिले, जिन्होंने वीरू और फिरोजा को पहचान लिया। 1 मई को पुलिस ने वीरू को मुजेसर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि वीरू की पत्नी चार साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। वीरू को शादी के बाद चार बच्चे हैं, जो अभी भी उसके साथ रह रहे हैं, जबकि फिरोजा के बच्चे की परवरिश उसका पहला पति मुकेश कर रहा है। अब जानिए फिरोजा वीरू के संपर्क में कैसे आई… 25 साल पहले फरीदाबाद आई फिरोजा फिरोजा 25 साल से फरीदाबाद में रह रही थी। 2000 में उसने बुलंदशहर निवासी मुकेश से कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन करीब 14-15 साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद वह सन्नी नाम के युवक के संपर्क में आई और उसके साथ रहने लगी। कुछ समय बाद सन्नी की भी मौत हो गई। मर चुके भाईयों की पत्नी से अफेयर इसके बाद वह सन्नी के भाई राकेश के संपर्क में आई, लेकिन कुछ समय बाद राकेश की भी बीमारी के कारण मौत हो गई। इसके बाद फिरोजा का संपर्क सन्नी और राकेश के भाई वीरू से हो गया। 4 साल से फिरोजा और वीरू रिलेशन में थे। वीरू NDPS एक्ट (नशे से जुड़े केस) के मामले में जेल चला गया था। 2 महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया।
Related Posts
फतेहाबाद में क्रिसमस डे मनाने पर हंगामा:धर्म परिवर्तन बताकर जताया गया विरोध; पुलिस ने लोगों को वापस भेजा
यमुनानगर में पुलिया के नीचे मिला व्यक्ति का शव:सिर पर चोट, हत्या की आशंका; MS कंपनी का मिला आईकार्ड
