मंगला काली मंदिर परिक्रमा पथ पर संस्था ने पाैधराेपण किया

Spread the love

समाजसेवी संगठन के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है और पौधारोपण स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। समिति की ओर से 5100 पौधराेपण के लक्ष्य के अंतर्गत अब तक 3020 पौधे लगाए एवं वितरित किए जा चुके हैं। संस्था जल्द ही हर घर तिरंगा और स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ जनजागरूकता अभियान शुरू करेगी। पौधारोपण में सभासद विनोद यादव, राम आसरे गुप्ता, जावेद अख्तर, हिमांशु दुबे, सतीश पोरवाल समेत कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।