Pirul benefits : पहाड़ों में चीड़ के पेड़ों से गिरने वाला पिरूल अब लोगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बनता जा रहा है. पहले इसे बेकार समझा जाता था, लेकिन अब महिलाएं और युवा इससे स्वरोजगार अपनाकर अच्छी आय कमा रहे हैं. प्राकृतिक रूप से बने ये सामान पर्यावरण के अनुकूल भी हैं. शादी, त्योहार और घर सजाने के लिए इनकी मांग लगातार बढ़ रही है. कुछ युवाओं ने छोटे यूनिट लगाकर स्थानीय लोगों को भी काम देना शुरू किया है. इससे जंगलों में आग की घटनाएं कम करने में मदद मिल रही है. पिरूल हटने से जंगल साफ रहते हैं, वन संपदा सुरक्षित रहती है.
जानिए पिरूल से कैसे बदली पहाड़ की तस्वीर…जिसकी वजह से लगती थी आग, वही बनी वरदान
