हिसार में छाती में प्रेस घोंपकर पत्नी की हत्या:गला दबाने के भी निशान; पति ने झगड़े के बाद हमला किया

Spread the love

हरियाणा के हिसार में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि गुस्से में पति ने पत्नी की छाती में प्रेस (इस्त्री) से वार किया। फिर उसका गला भी दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। फोन न उठाने पर महिला का भाई आया तो हत्या का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। 8 साल पहले शादी, एक 6 साल की बेटी सोनिया (36) हिसार के संत नगर की रहने वाली थी। करीब 8 साल पहले उसकी सेक्टर-13 निवासी सौरभ से शादी हुई थी। शादी के बाद उनके यहां एक बेटी हुई, जिसकी उम्र अब 6 साल है। सौरभ टूर एंड ट्रैवल का काम करता है, जबकि सोनिया हिसार के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। फोन नहीं उठाया तो भाई ससुराल पहुंचा सोनिया के भाई का नाम भी सौरभ है। सौरभ ने बताया कि शुक्रवार को उसकी बहन सोनिया फोन नहीं उठा रही थी। चिंता होने पर वह सेक्टर-13 स्थित उसके घर पहुंचा। वहां सोनिया का शव पड़ा मिला। उसकी छाती में प्रेस घोंपी हुई थी और गला दबाने के निशान भी थे। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…