लखनऊ में अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ी, बेहोश हुए:पार्टी दफ्तर में थे, तभी सीने में तेज दर्द उठा; मेदांता में एडमिट

Spread the love

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। वे बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हुआ। ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट अटैक की आशंका को देखते हुए जांच की गई। डॉक्टर्स की टीम देखभाल में लगी हुई है। जिस वक्त अजय राय की तबीयत बिगड़ी, वे पार्टी मुख्यालय में एक कार्यक्रम में थे। अचानक उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत हुई। इस पर वे आवास जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही वो बेहोश हो गए। प्रदेश ऑफिस में सीने में दर्द उठा
लखनऊ में कांग्रेस ने शुक्रवार को श्रमिक दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शिक्षक और डॉक्टरों का सम्मेलन किया। इसमें दिल्ली से अविनाश पांडेय और सुप्रिया श्रीनेत समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। अजय राय यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय को कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट ड्राप करने गए थे। उसके बाद माल एवेन्यू स्थित पार्टी ऑफिस में वापस आए। यहां पर दूसरा कार्यक्रम चल रहा था। तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में दर्द हुआ। इस पर अजय राय ने साथियों से कहा कि उन्हें घबराहट हो रही है। घर ले चलो। अजय राय को तेलीबाग स्थित उनके अपार्टमेंट में ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी तबीयत और बिगड़ गई। तुरंत उनको मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। हार्ट अटैक की जांच के लिए ब्लड सैंपल लिया गया
मेदांता लखनऊ के निदेशक डॉ.राकेश कपूर ने बताया, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को लाया गया था। सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद इमरजेंसी में भर्ती किया गया। एक्सपर्ट डॉक्टर की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। कई विभागों के एक्सपर्ट्स को इलाज के लिए तैनात कर दिया गया है। इमरजेंसी में भर्ती होने के बाद अजय राय का ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। ट्रॉप टी और ट्रॉप आई की जांच भी कराई गई, जो नॉर्मल आई है। फिलहाल कार्डियोलॉजिस्ट और ICU हेड मौके पर मौजूद है। सोडियम की कमी के कारण बेहोश हुए अजय राय
डॉक्टरों के मुताबिक, सोडियम लेवल कम होने के कारण अजय राय को बेहोशी जैसा महसूस हो रहा था। पहले आशंका स्ट्रोक की जताई गई थी, इसके बाद ब्रेन का सीटी स्कैन कराया गया। फिलहाल कोई खतरे की बात नहीं हैं। उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में शिफ्ट कराया गया है। अभी होश में आ चुके हैं। ……………………………………. यह खबर भी पढ़ें योगी बोले- श्रमिकों को 5 लाख का बीमा मिलेगा: मजदूर दिवस पर कहा- जो काम का दाम नहीं देगा, उसका काम तमाम होगा यूपी में 15 लाख श्रमिकों को 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। शुक्रवार को सीएम योगी ने लखनऊ में मजदूर दिवस पर इसका ऐलान किया। यहां पढ़ें पूरी खबर