पुलिस के अनुसार ब्यावरा-सिरोंज राजमार्ग स्थित कोलूभैरु मंदिर के समीप से घेराबंदी कर स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 04 सीएक्स 2679 में सवार भोजराज (37) पुत्र रुस्तमसिंह कुशवाह निवासी इमझिरी थाना उदयपुरा जिला रायसेन, राजकुमार (25) पुत्र प्रहलादसिंह लोधी निवासी अयोध्यानगर भोपाल, रवि उर्फ छोटू (30) पुत्र कनीराम कुशवाह निवासी उदयपुरा रायसेन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चार लाख रुपए कीमती स्विफ्ट कार व दो लाख 60 हजार रुपए कीमत की 26.42 ग्राम स्मैक जब्त की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
राजगढ़ः कार सवार तीन युवकों के कब्जे से ढ़ाई लाख से अधिक की स्मैक जब्त
