हरियाणा- पत्नी के ना लौटने पर युवक ने कीटनाशक पिया:4 साल से बॉयफ्रेंड संग रह रही, 2 बच्चों की मां; बुलाने पर धमकाती थी

Spread the love

हरियाणा के यमुनानगर में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड से परेशान होकर एक युवक ने कीटनाशक पीकर सुसाइड कर लिया। युवती उसे छोड़कर अपने बॉयफ्रेंड संग रह रही थी। परिजनों के अनुसार, युवक ने जब उसे वापस आने को कहा तो वो उसे ही धमकाने लगी। पत्नी और उसका बॉयफ्रेंड उसे लगातार धमकियां देने लगे थे, जिससे तंग आकर युवक ने बुधवार शाम यह कदम उठाया। कीटनाशक पीने के बाद वह तुरंत नीचे आया और परिजनों को बता दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। हालांकि, रात करीब एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… चाचा की शिकायत पर पत्नी पर केस दर्ज सूचना मिलने पर थाना सदर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में रखवा दिया। मामले के जांच अधिकारी लखविंद्र ने बताया कि मृतक के चाचा संजीव की शिकायत पर आरोपी पत्नी नीतू और उसके बॉयफ्रेंड मोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।