बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब राजा का परिवार उसकी जमानत खारिज कराने की कोशिश में जुट गया है। इसे लेकर राजा के भाई विपिन ने शिलॉन्ग के वकील से बात की है और हाईकोर्ट में जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वकील ने उनसे संबंधित दस्तावेज भेज दिए हैं, जिन पर साइन कर वे दोबारा वापस भेजेंगे। दरअसल, इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून पर ले जाकर उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद तीन और लोगों को सबूत मिटाने के आरोप में पकड़ा गया था। सभी को जेल भेजा गया था, जहां से पहले तीन आरोपियों को जमानत मिल गई थी। वहीं सोमवार को सोनम को भी कोर्ट से जमानत मिल गई। सोनम को जमानत मिलने के बाद से ही राजा के परिवार में रोष है। परिवार को इस फैसले पर भरोसा नहीं हो रहा है। जमानत के बाद परिवार ने सोनम के भाई और माता-पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि अगर सोनम इंदौर आई तो वह उससे पूछेंगी कि आखिर उसने राजा को क्यों मारा और उसका क्या कसूर था। वकील से बात कर शुरू की प्रक्रिया
विपिन ने बताया कि जमानत खारिज कराने के लिए उन्होंने शिलॉन्ग में वकील से संपर्क किया है। वे खुद शिलॉन्ग नहीं जाएंगे, लेकिन सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करेंगे, ताकि हाईकोर्ट में अपील की जा सके। वकील ने उनसे जुड़े दस्तावेज भेज दिए हैं। विपिन ने बताया कि कागज मिल चुके हैं और वे साइन कर जल्द ही वापस भेजेंगे, जिससे अपील दाखिल की जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है। 11 मई 2025 को शादी, 21 को हनीमून और 23 को हुई थी राजा की हत्या राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई 2025 को हुई थी। सोनम रघुवंशी और राजा 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था। सोनम के राज कुशवाहा से प्रेम सबंध थे। हालांकि, उसके परिवार ने इस बात से इनकार किया था। पत्नी सोनम राजा को दर्शनीय स्थलों की सैर के बहाने एक सुदूर स्थान पर बुलाकर ले गई थी। उनके पीछे अन्य तीनों हत्या के आरोपी भी चले गए थे। फिर दो छुरों से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिनमें से एक छुरा बाद में जंगल से बरामद किया गया। सोनम घटनास्थल से भाग गई और बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम और राज सहित सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. हनीमून पर मर्डर की आरोपी सोनम रघुवंशी जेल से रिहा इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी सोनम रघुवंशी जेल से बाहर आ गई है। शिलॉन्ग कोर्ट ने सोमवार को उसकी जमानत मंजूर कर ली। जिसके बाद मंगलवार को सोनम के पिता देवी सिंह खुद शिलॉन्ग पहुंचे और जमानत भर दी। सूत्रों के मुताबिक, देवी सिंह ने स्थानीय होटल संचालक की तरफ से जमानत भरी है। पढ़िए पूरी खबर।
राजा रघुवंशी हत्याकांड:सोनम की जमानत के खिलाफ परिवार हाईकोर्ट पहुंचेगा:भाई विपिन बोले- जमानत खारिज कराने के लिए उठाएंगे कानूनी कदम
