Tarn Taran By-election: आप ने हरमीत सिंह संधू को बनाया उम्मीदवार, CM मान ने की घोषणा

Tarn Taran By-election: आप ने हरमीत सिंह संधू को बनाया उम्मीदवार, CM मान ने की घोषणा
Share Now

Tarn Taran By-election: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू के नाम का ऐलान किया। यह सीट आप विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद रिक्त हुई थी। भले ही चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।

पढ़े : Saras Mela 2025: लुधियाना में संस्कृति, हस्तशिल्प और स्वाद का रंगारंग संगम, जानिए क्या है खास!

“संधू आपकी पसंद हैं” – CM मान

तरनतारन में ग्रामीण संपर्क सड़कों की परियोजना के शुभारंभ अवसर पर आयोजित सभा में सीएम मान ने कहा, “हरमीत संधू आपकी पसंद हैं और वह उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।”

यह घोषणा होते ही सभा स्थल पर मौजूद स्थानीय समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

ज़्यादा जानें
India News Trust
पंजाब की तमाम बड़ी खबरें देखने के लिये क्लिक करे

राजनीतिक सफर – निर्दलीय से ‘आप’ तक

2002: निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पहली बार तरनतारन से विधायक बने।
2007 व 2012: शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर लगातार दो बार चुनाव जीते।
2017 व 2022: चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
2024: अकाली दल से इस्तीफा देकर आप में शामिल हुए।
जुलाई 2025: आप के जिला प्रभारी और तरनतारन हलके के इंचार्ज नियुक्त किए गए।
हरमीत संधू पंथिक राजनीति के प्रमुख चेहरे माने जाते हैं और पूर्व सांसद सूरिंदर सिंह कैरों के परिवार से जुड़े हैं।

पढ़े ताजा अपडेट: Indiannewstrust.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

क्यों चुने गए संधू?

AAP नेतृत्व ने संधू को इसलिए आगे किया क्योंकि:

वे स्थानीय मुद्दों की अच्छी समझ रखते हैं।
किसान और ग्रामीण समस्याओं पर गहरी पकड़ है।
तरनतारन में उनकी पहचान और प्रभाव मजबूत है।
हालांकि, हलका प्रभारी बनाए जाने के बाद स्थानीय नेतृत्व में हलचल भी देखी गई थी, जिससे पार्टी के भीतर कुछ असंतोष की खबरें सामने आई थीं।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

सातवां उपचुनाव, बड़ी चुनौती

पंजाब में 2022 में सरकार बनने के बाद AAP अब तक सात उपचुनावों का सामना कर चुकी है। तरनतारन उपचुनाव को पार्टी के लिए राजनीतिक मजबूती और जनसमर्थन के इम्तिहान के रूप में देखा जा रहा है।

हरमीत संधू का चयन बताता है कि आप तरनतारन सीट को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। उनके अनुभव और स्थानीय पकड़ के बल पर पार्टी मजबूत वापसी की कोशिश कर रही है। अब देखना होगा कि विपक्ष इस चुनौती का कैसे मुकाबला करता है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *