Wife Temple Bageshwar : प्यार का ये अनोखा मामला उत्तराखंड के बागेश्वर जिले का है. कपकोट क्षेत्र के फरसाली वल्ली तिलघर गांव के रहने वाले 89 साल के पूर्व सैनिक केदार सिंह कोश्यारी ने अपनी दिवंगत पत्नी की याद में घर में मंदिर बनवाया है. केदार सिंह और लक्ष्मी देवी का साथ वर्ष 1962 में शुरू हुआ था. 2019 में लक्ष्मी देवी का अचानक निधन हो गया. पत्नी की मौत के बाद भी केदार सिंह कोश्यारी का प्यार कम नहीं हुआ. घर में अपनी पत्नी का मंदिर बनवाया. आज लोग उनकी मिसालें देते हैं.
