Uttarakhand Mausam Forecast for 28 April: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी से अब राहत मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं. मौसम विभाग ने 28 अप्रैल यानी मंगलवार से राज्य के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. जहां सोमवार को रुड़की में पारा 41 डिग्री तक जा पहुंचा, वहीं अब अगले 3-4 दिनों में तापमान में 5 डिग्री तक की बड़ी गिरावट आने वाली है. जानिए आपके शहर में कब बरसेंगे बादल और खराब मौसम के दौरान आपको क्या सावधानी बरतनी चाहिए.
Uttarakhand Weather: गर्मी से राहत, लेकिन खतरा बरकरार! 28 अप्रैल से उत्तराखंड में बारिश-ओले का ऑरेंज अलर्ट
