कैथल में 3 छात्रों ने टीचर को डंडों से पीटा:क्लास में शोर मचाने से रोका; छुट्टी के बाद रास्ते में घेरा

Spread the love

कैथल जिले के गांव बालू में 12वीं कक्षा के 3 छात्रों ने अपने ही टीचर का रास्ता रोककर उसे डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसके सिर, कमर और बाजू पर डंडे मारे। टीचर ने उनको क्लास में शोर करने से रोका था। रोकने पर आरोपियों ने क्लास में ही देख लेने की धमकी दी थी। इस संबंध में टीचर ने कलायत थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में तीन किशोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी बोले- ऐसे की करेंगे शोर, कर लें जो करना गांव बालू निवासी जगबीर सिंह ने कलायत थाना में दी शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है और बीए तक पढ़ा है। 27 अप्रैल को वह अपने स्कूल में दाखिले को लेकर डेमो क्लास ले रहा था। उसकी क्लास में लगभग 5 से 7 बच्चे बच्चे बैठे हुए थे, उन्हीं बच्चों में से दो किशोर चल रही क्लास में शोर कर रहे थे। उसने उन दोनों बच्चों को शोर न करने व ठीक प्रकार से बैठने को कहा। उपरोक्त दोनों बच्चो ने एक साथ कहा कि वे तो ऐसे ही शोर करेंगे। आपको जो करना है, वो कर लें। ज्यादा कुछ कहा तो स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्कूल के बाहर देख भी लेंगे। शराब ठेके के पास डंडे से हमला फिर वह अपनी क्लास खत्म होने के बाद स्कूल की छुट्टी होने उपरांत अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गांव बालू की तरफ चला। कलायत से चौशाला रोड पर बने शराब के ठेके के पास पहले से ही खेड़े दोनों किशोरों ने एक अन्य लड़के के साथ उसकी बाइक को बीच रास्ते में रूकवाकर उसके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। तीनों लडकों ने उसके सिर पर, कमर पर, बाजू पर डंडे मारे। इससे वह जमीन पर गिर गया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस जब उनको देखकर राहगीर रुकने लगे, तो राहगीरों ने उसे तीनों लड़कों से बचाया। बाद में तीनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कलायत थाना के जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।