यूपी के शामली में फिल्म बदलापुर जैसा मामला सामने आया है। यहां पिता के हत्यारे से बेटे ने 15 साल बाद बदला लिया। हत्यारे के जेल से छूटने के बाद 27 साल के बेटे ने चार साल तक मेलजोल बढ़ाया, दोस्ती की और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार देर शाम पिता का हत्यारा खेत से घर लौट रहा था, तभी उसने उस पर फायरिंग कर दी। उसके सीने एक गोली लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली मारकर आरोपी फरार हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना झिंझाना थाना के चौसाना चौकी क्षेत्र की है। पूरा मामला पढ़िए… झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंगलौरा निवासी जयवीर (50) पुत्र ब्रजपाल शनिवार शाम 7 बजे खेत से लौट रहा था। जैसे ही वह यमुना बांध मार्ग के पास पहुंचा, तभी उसके दोस्त राहुल उर्फ छोटू (27) पुत्र सत्यभान ने उस पर 3 राउंड फायर की। एक गोली जयवीर के सीने में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जयवीर को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर, हत्या के बाद राहुल मौके से फरार हो गया। 2011 में जयवीर ने की थी राहुल के पिता की हत्या राहुल, जयवीर का पड़ोसी है। दोनों के घर के बीच की दूरी महज 30 मीटर है। 15 साल पहले जयवीर ने राहुल के पिता सत्यभान की जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में जयवीर को अदालत से सजा हुई थी। वह 11 साल तक जेल में रहा। चार साल पहले वह जेल से रिहा हुआ था। जयवीर को चाचा बुलाता था
जेल से रिहा होने के बाद जयवीर गांव लौटा तो खेती-बाड़ी करने लगा था। थाना प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बताया- राहुल अपने पिता की हत्या का बदला लेने की फिराक में था। जेल से लौटने के बाद उसने जयवीर से मेलजोल बढ़ाया। दोनों अक्सर साथ में बैठते थे। घूमते-फिरते थे। एक दूसरे की मदद भी करते थे। परिवार के कार्यक्रमों में शामिल भी होते थे। सभी को लगा रंजिश खत्म हो चुकी है। गांव वाले बताते हैं कि दोनों के मेलजोल को देखकर ऐसा कभी आभास ही नहीं हुआ कि राहुल के मन में अभी भी बदले की भावना है। इकलौता बेटा था राहुल, सिर्फ 5वीं तक पढ़ा था
सत्यवान की पत्नी ने बताया- राहुल हमारा इकलौता बेटा है। वह 5वीं कक्षा पढ़ा था। कोई काम नहीं करता था। खेत बटाई पर है, जिससे घर चलता था। हमें खुद भी नहीं पता था कि राहुल जयवीर की हत्या करना चाहता है। हम तो उस बात को कब का भूल चुके थे। आरोपी की गिरफ्तारी को दो टीमें
एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया- राहुल ने मौके पर जयवीर को गोली मारी और फरार हो गया। घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद नहीं हुआ। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। गांव में फोर्स तैनात की गई है। —————————— ये खबर भी पढ़िए… मांग में सिंदूर नहीं भर सका…गर्लफ्रेंड संग जहर खाया:प्रयागराज में लड़के की मौत, लड़की होश में आते ही चिल्लाई- मुझे जीना नहीं प्रयागराज में ITI स्टूडेंट और उसकी गर्लफ्रेंड ने जहर खा लिया। स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि लड़की को डॉक्टर ने बचा लिया है। दोनों 30 सितंबर को घर छोड़कर भागे थे। 2 अक्टूबर को लड़के के खिलाफ FIR दर्ज हुई। 3 अक्टूबर को दोनों प्रयागराज में एक पेट्रोल पंप के पास तड़पते हुए मिले। दोनों के परिवारों से बात करके समझ आया कि सुसाइड अटेम्ट से पहले दोनों लड़की के घर से करीब 7 km दूर एक मंदिर में गए थे। दोनों शादी करना चाहते थे, पढ़िए पूरी खबर…
यूपी में बदलापुर, पिता के हत्यारे का मर्डर किया:15 साल बाद बदला, दोषी जेल से छूटा तो दोस्ती की, फिर गोली मारी
