जम्मू क्षेत्र में जम्मूतवी-मकटमपुरा (JAT–MCTM) और पठानकोट-जम्मूतवी (PTKC–JAT) रेल खंड पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के कारण पिछले कई दिनों से रेल यातायात प्रभावित रहा। लुधियाना से आने जाने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर दिखेगा। अब रेलवे ने कुछ ट्रेनों की बहाली और कुछ के शॉर्ट टर्मिनेशन का ऐलान किया है। रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, कई ट्रेनें फिर से बहाल की गई हैं। बहाल ट्रेनों में 12425 नई दिल्ली-जम्मू तवी एक्सप्रेस-15 अक्टूबर से बहाल, 12426 जम्मू तवी-नई दिल्ली एक्सप्रेस- 16 अक्टूबर से, 12751 नांदेड़-जम्मू तवी एक्सप्रेस- 17 अक्टूबर से, 12752 जम्मू तवी-नांदेड़ एक्सप्रेस- 19 अक्टूबर से, 11077 पुणे-जम्मू तवी एक्सप्रेस- 15 अक्टूबर से पूर्ण रूप से बहाल शामिल हैं। इसके अलावा 11078 जम्मू तवी–पुणे एक्सप्रेस-17 अक्टूबर से, 18101 टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस-15 अक्टूबर से, 18102 जम्मू तवी-टाटा एक्सप्रेस- 18 अक्टूबर से, 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस- 16 अक्टूबर से, 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस -19 अक्टूबर से, 74909 / 74910 पठानकोट-मकटमपुरा डेमू- 15 अक्टूबर से बहाल होंगी। ये ट्रेनें फिलहाल सीमित रूट पर चलेंगी रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 19027 बांद्रा टर्मिनस–जम्मू तवी अब लुधियाना तक ही जाएगी (18 अक्टूबर से), 19028 जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस अब लुधियाना से शुरू होगी (20 अक्टूबर से), 19415 साबरमती–श्री माता वैष्णो देवी कटरा अब अमृतसर तक ही (19 अक्टूबर से), 19416 कटरा–साबरमती अब अमृतसर से (21 अक्टूबर से), 20985 कोटा–मकटमपुरा अब लुधियाना तक (15 अक्टूबर से) चलेगी। वहीं, 20986 मकटमपुरा–कोटा अब लुधियाना से (16 अक्टूबर से), 22941 इंदौर–मकटमपुरा अब जम्मू छावनी (JRC) तक (20 अक्टूबर से), 22942 मकटमपुरा–इंदौर अब जम्मू छावनी से (22 अक्टूबर से), 20847 दुर्ग–मकटमपुरा अब अंबाला तक (15 अक्टूबर से), 20848 मकटमपुरा–दुर्ग अब अंबाला से (17 अक्टूबर से) चलेगी। अगले आदेश तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द जानकारी के अनुसार, 12207/08 काठगोदाम-जम्मू तवी, 26405/06 अमृतसर-कटरा, 22439/40 नई दिल्ली-कटरा, 14503/04 कालका-कटरा, 12265/66 सराय रोहिल्ला-जम्मू तवी, 14609/10 यमुनानगर-कटरा, 14611/12 गाजीपुर-कटरा,14661/62 बाड़मेर-जम्मू तवी, 19107/08 भावनगर-मकटमपुरा, 19803/04 कोटा-कटरा, 22401/02 सराय रोहिल्ला-मकटमपुरा, 22431/32 प्रयागराज-मकटमपुरा, 22705/06 तिरुपति-जम्मू तवी अगले आदेश तक रद्द रहेंगी। रेलवे की अपील उत्तर रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति NTES ऐप, रेलवे वेबसाइट या स्टेशन के सूचना बोर्ड से जांच करनी चाहिए। सभी स्टेशनों पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, नोटिस बोर्ड, अखबारों और सोशल मीडिया के जरिए सूचना दी जा रही है।
जम्मू-कटरा रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड का असर:लुधियाना से कई ट्रेनें रद्द और कुछ बहाल, NTES ऐप-रेलवे वेबसाइट पर मिलेगा हर अपडेट
