यूपी में भीषण गर्मी, सरकारी अस्पताल में बाथ टब लगाया:60 जिलों में लू, 14 में बारिश का अलर्ट; बांदा सबसे गर्म, पारा 46.8°C

Spread the love

यूपी भीषण गर्मी की चपेट में है। अप्रैल महीने में ही जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। पारा 47°C के पार पहुंच गया है। सोमवार सुबह से तेज धूप निकली है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चल रही हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। हीटवेव की वजह से अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। काशी के सरकारी अस्पताल में कोल्ड रूम बनाया गया है। हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए चार बेड आरक्षित किए गए हैं। वार्ड में बाथ टब लगाया है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 60 जिलों में लू की चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से प्रदेश में मौसम बदलेगा। पश्चिमी यूपी से बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूर्वी यूपी तक पहुंच जाएगा। इससे गर्मी और लू से कुछ राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा 46.8°C के साथ बांदा लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा। इससे पहले शनिवार को बांदा पूरी दुनिया में गर्म रहा था। तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।इस बीच, ललितपुर में रविवार दोपहर तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में आज दोपहर में लू चलने के साथ कहीं-कहीं रात भी गर्म होने के आसार हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद कल से गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। अगले 5 दिन में तापमान में 2-4°C की गिरावट आ सकती है। लू से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी। मौसम की तस्वीरें देखिए… अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम आपके शहर में मौसम कैसा है, गर्मी से राहत कब से मिलेगी? जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…