यूपी की बड़ी खबरें:ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की मौत, सीतापुर में 4 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरे

Spread the love

सीतापुर में ट्रक की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों 4 फीट हवा में उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। इससे बेटे का सिर फट गया। बेटे हिमांशु पांडेय (30), उनकी मां रेखा (50) की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी रिश्तेदार महिला सुनीता बाजपेई (45) को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार लखीमपुर के कल्लियां में शादी में शामिल होकर लौट रहा था। हादसा शनिवार देर रात रामकोट थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर यूपी टीईटी-2026 आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी; अब 3 मई तक भर सकते हैं फॉर्म उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी-2026 (UP TET) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। तकनीकी समस्याओं और अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया। अब इच्छुक अभ्यर्थी 3 मई तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। ​आयोग की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार आवेदन की नई अंतिम तिथि 3 मई है जो पहले 1 मई थी। वहीं, ​संशोधन एवं शुल्क समाधान की तिथि 8 मई तक कर दी गई है। ​प्रस्तावित एग्जाम डेट 2, 3 और 4 जुलाई है। शनिवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार, ​कुल ऑनलाइन पंजीकरण 14,58,104 और ​वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) 12,80,845 और नए आवेदन 1,04,196 किए गए। पढ़िए पूरी खबर गोरखपुर में मां की गोद से बच्चा किडनैप, पुलिस ने घेराबंदी कर 45 मिनट में बरामद किया, 2 अरेस्ट गोरखपुर में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने एक महिला को टक्कर मार दी। बदमाश उसके डेढ़ साल के बेटे को किडनैप कर लिया। महिला सुमन अपने बीमार बेटे अयांश को दवा दिलाकर लौट रही थीं, तभी घर से कुछ दूरी पहले पीछे से आई बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए और इसी दौरान गाड़ी में सवार दो लोग बच्चे को लेकर भाग निकले। घटना गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर बाजार की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चौराहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और नाकाबंदी कर महज 45 मिनट में बोलेरो को घेर लिया। सौहदौरा चौकी क्षेत्र में ग्रामीणों की मदद से वाहन पकड़ा गया, हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। गाड़ी से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर मां को सौंप दिया गया, जबकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… अठावले बोले- भाजपा 25 सीटें देगी तो गठबंधन करूंगा, नहीं तो यूपी में अकेले चुनाव लड़ेंगे एनडीए के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले लखनऊ दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस करके यूपी में गठबंधन के लिए 25 सीटों की शर्त रखी है। रामदास आठवले ने कहा- केंद्र में एनडीए की सहयोगी पार्टी होने के नाते RPI (A) यूपी में भी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। यूपी में विधानसभा चुनाव में 25 सीटें मिली तो गठबंधन करेंगे। लेकिन, अगर मांग पूरी नहीं होती है तो पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरने से पीछे नहीं हटेगी। पूरी खबर पढ़ें सोनभद्र में जायलो कार पलटी, बारात से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, 4 घायल सोनभद्र में शादी से लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास शनिवार तड़के 4 बजे हुआ। मृतकों की पहचान दिलीप पासवान((28) , नीतीश यादव (29) और जितेंद्र साहनी (28) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। नाजुक हालत में ड्राइवर छोटेलाल साहनी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा लौटते वक्त दुर्घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…