न मशीन, न बिजली… पहाड़ों में इस पत्थर से लगती है दराती और चाकू में धार, देखिए कैसे करता है काम

Spread the love

पहाड़ों की जिंदगी जितनी खूबसूरत दिखती है, उतनी ही मेहनत और समझदारी से भरी होती है. यहां लोग कम संसाधनों में भी ऐसे उपाय ढूंढ लेते हैं, जो शहरों में शायद ही देखने को मिलें. प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीना पहाड़ों के लोगों की सबसे बड़ी ताकत है. इसी समझदारी का एक शानदार उदाहरण है वह साधारण पत्थर, जिससे औजारों में धार लगाई जाती है. देखने में मामूली लगने वाला यह पत्थर पहाड़ों के लोगों के लिए बेहद काम की चीज है. आज भी महिलाएं और किसान इसे अपने साथ रखते हैं, ताकि जरूरत पड़ते ही औजारों को तेज कर सकें.